Asrani Last Film: अपने फेवरेट डायरेक्टर की फिल्मों में आखिरी बार दिखेगें असरानी, नाम जान फैंस होंगे एक्साइटेड
Asrani Last Film: मशहूर हास्य अभिनेता असरानी का सोमवार को निधन हो गया, जिससे फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा पहुंचा है। अपनी अनोखी कॉमेडी टाइमिंग, डायलॉग डिलीवरी और मासूम अंदाज़ से उन्होंने दशकों तक दर्शकों को हँसाया और खुश किया।
उनके निधन से पहले असरानी प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित दो फिल्मों में नजर आने वाले थे। इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। 'भूत बंगला' इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और तब्बू जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हुई थी।

'हैवान' उनकी दूसरी फिल्म है। जिसकी शूटिंग इस सितंबर 2025 में फ्लोर पर जाने वाली थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। इसे भी प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। असरानी ने बीबीसी हिंदी से बातचीत में खुद इसका ज़िक्र किया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि असरानी ने हैरान की शूटिंग शुरू की थी या नहीं? इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
असरानी और प्रियदर्शन: एक यादगार जोड़ी
असरानी और प्रियदर्शन की जोड़ी ने पहले भी कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमें हेरा फेरी, मालामाल वीकली, हलचल और भागम भाग जैसी फिल्मों का नाम शामिल हैं। इन फिल्मों में असरानी के किरदारों ने कॉमेडी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी केमिस्ट्री परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ हमेशा दर्शकों को पसंद आई।
असरानी की अंतिम प्रस्तुति अब पर्दे पर नहीं आएगी
अब दर्शक असरानी को इन दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों में नहीं देख पाएंगे। उनके निधन के साथ ही एक गोल्डन एरा ऑफ कॉमेडी भी खत्म हो गया है। बता दें,1960-70 के दशक में असरानी ने फिल्मों में छोटे रोल से शुरुआत की, लेकिन उनकी हास्य अभिनय की प्रतिभा, डायलॉग डिलीवरी और फेस एक्सप्रेशन ने जल्द ही उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में शोले (जेलर का किरदार और डायलॉग "हम अंग्रेजों के ज़माने के जेलर हैं" आज भी क्लासिक है), चुपके चुपके, गोलमाल, अभिमान, राजा बाबू, दिल है कि मानता नहीं और भूल भुलैया का नाम शामिल है। बता दें, उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिससे वह हिंदी सिनेमा के सबसे विश्वसनीय हास्य कलाकारों में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications