आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी के साथ की ऐसी हरकत, बौखलाए लोग, होस्ट बोले- मैं तुझे यहीं उठा के पटक दूंगा
Asim Riaz and Rohit Shetty: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों टीवी पर छाए हुए हैं। उनका रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। खासतौर पर शो के होस्ट रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट आसिम रियाज की लड़ाई सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
स्टंट करने के दौरान आसिम रियाज की लड़ाई
आपको बता दें कि इस रिएलिटी शो के शुरू होने से पहले ही आसिम रियाज की लड़ाई को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा था कि स्टंट करने के दौरान उनकी रोहित शेट्टी के साथ जमकर लड़ाई हो गई थी और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

'खतरों के खिलाड़ी 14' के सेट पर हुई लड़ाई
जानकारी के अनुसार गत 27 जुलाई 2024 से ही कलर्स चैनल और जियो सिनेमा एप पर फेमस रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में दर्शक अपने फेवरेट सेलेब्स को खतरनाक स्टंट करते हुए देख रहे हैं।
आसिम ने रोहित शेट्टी के साथ की बदतमीजी
वहीं हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंटेस्टेंट आसिम रियाज को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि आसिम ने स्टंट करने के दौरान शो के होस्ट रोहित शेट्टी से खुलेआम बदतमीजी की है। इतना ही नहीं आसिम ने अभिषेक कुमार सहित क्रू मेंबर्स के साथ भी झगड़ा कर लिया है।
आसिम रियाज ने शो की पैसों को लेकर बात
आपको बता दें कि आसिम रियाज ने शो के सेट पर रोहित शेट्टी से लड़ाई करते हुए अपने पैसों से लेकर उनके पास क्या-क्या है और वो कितने अमीर हैं, ये सीरी बातें कही हैं। इसके बाद ही आसिम को शो छोड़ने के लिए कह दिया गया हा। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के सेट पर आसिम की बदतमीजी देख आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक बौखला गए हैं। लोग आसिम का वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एरियल टास्क न कर पाने पर आसिम की सफाई
आपको बता दें कि शो के दूसरे एपिसोड में नियति, आशीष मेहरोत्रा और आसिम रियाज को एक एरियल टास्क दिया गया था। नियति और आशीष ने स्टंट को पूरा किया था लेकिन आसिम इसे पूरा नहीं कर पाए थे। स्टंट पूरा नहीं करने के बाद वह शो की टीम से ही भिड़ गए और कहा कि मेरे सामने ये स्टंट करके दिखाओ।
'मैं अपनी जिंदगी में सुलझा हुआ हूं'
आसिम ने शो के टीम मेंबर्स से कहा- कैमरे पर कहता हूं अगर कर लोगे तो एक रुपया भी नहीं लूंगा। इस पर शो के होस्ट रोहित शेट्टी आसिम से पूछते हैं कि उन्हें स्टंट करने में क्या दिक्कत हो रही थी। इस पर आसिम स्टंट पूरा नहीं कर पाने पर सफाई देते हुए कहते हैं कि उन्होंने कोशिश की लेकिन नहीं कर पाए। आसिम ने रोहित शेट्टी से आगे कहा- मैं अपनी जिंदगी में सुलझा हुआ हूं और ऐसा हो जाता है कोई बात नहीं। मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की थी। मैं यहां किसी को हराने नहीं आया हूं।
आसिम पर भड़के रोहित शेट्टी
स्टंट पूरा नहीं कर पाने पर आसिम की सफाई सुनकर रोहित शेट्टी भड़क जाते हैं। इसके बाद रोहित कहते हैं- तेरी प्रॉब्लम क्या है? कल भी तूने बकवास की थी। मेरी बात सुन ले वर्ना मैं तुझे यहीं उठा के पटक दूंगा। मेरे से ऐसे बदतमीजी मत करना। मामला यहीं शांत नहीं होता है, इसके बाद आसिम शो के दूसरे कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार से भिड़ जाते हैं। बहस के दौरान आसिम अपना जूता तक अभिषेक को दिखाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications