अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, जान से मारने की दी गई थी धमकी, फिल्म '72 हूरें' से है कनेक्शन
Ashoke Pandit Twitter Suspend: संजय पूरन सिंह की अपकमिंग फिल्म '72 हूरें' को लेकर शुरु हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म का टीजर जूसे रिलीज हुआ है तब से इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। अब इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर और मशहूर फिल्ममेकर अशोक पंडित को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल अशोक पंडित ने एक यूजर को ट्वीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी थी।
अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
आपको बता दें कि ट्विटर यूजर को जान से मारने की धमकी देने के बाद अशोक पंडित ने तुरंत अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। हालांकि इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अशोक पंडित ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के पैरोडी अकाउंट चलाने वाले यूजर को धमकी दी थी। इसी को लेकर जमकर बवाल मच गया है।

जान से मारने की दी गई थी धमकी
इस बात को लेकर जैसे ही विवाद शुरू हुआ तो अशोक पंडित ने अपना ट्वीट तुरंत डिलीट कर दिया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और अब अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। अशोक पंडित के जिस ट्वीट पर विवाद शुरू हुआ है वह इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्वीट में एलन मस्क को टैग किया गया
स्टैंड अगेंस्ट अब्यूज ट्रोल हैरेसमेंट ने एक ट्वीट किया है जिसमें बताया गया है कि अशोक पंडित ने एक ट्विटर यूजर को जान से मारने की धमकी दी है। इस ट्वीट में एलन मस्क को टैग किया गया है और अशोक पंडित के ट्विटर अकाउंट को तुरंत ही सस्पेंड किए जाने की मांग की गई थी।
'72 हूरें' में दिखाई जाएगी ये कहानी
आपको बता दें कि फिल्म मेकर अशोक पंडित फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म '72 हूरें' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बिलाल और हकीम नाम के दो ऐसे लोगों की कहानी बताई जाएगी, जो इस विश्वास के साथ ऐसी ट्रेनिंग लेते हैं कि अल्लाह के नाम पर अपनी जिंदगी कुर्बान करने पर उन्हें स्वर्ग में 72 हूरें मिलेंगी।
'72 हूरें' पर हो रहा है ये विवाद
जानकारी के अनुसार फिल्म '72 हूरें' को लेकर कहा जा रहा है कि इस मूवी के जरिए मुसलमानों की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है और यह एक प्रोपेगैंडा फिल्म है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह युवाओं को आतंकी ट्रेनिंग के दौरान ये विश्वास दिलाया जाता है कि मरने के बाद उन्हें जन्नत ही नसीब होगी। ये फिल्म आगामी 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications