अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का हुआ निधन, लंबी बीमारी से थीं पीड़ित
दिवंगत एक्टर अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का गत मंगलवार को निधन हो गया है। खबर है कि भारती जाफरी लंबी बीमारी से जूझ रही थीं।
मुंबई, 21 सितंबरः हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी दिवंगत एक्टर अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का गत मंगलवार को निधन हो गया है। खबर है कि भारती जाफरी लंबी बीमारी से जूझ रही थीं। एक्ट्रेस नंदिता दास ने इस बात की जानकारी देते हुए उनकी एक याद भी लोगों के साथ शेयर की है। नंदिताा दास ने भारती जाफरी के निधन पर शोक जताते हुए कहा- मैं भारती जाफरी को बहुत मिस करूंगी। भारती जाफरी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। वह एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस भी थीं।

भारती जाफरी को बहुत मिस करूंगी
एक इंटरव्यू के दौरान नंदिता दास ने कहा- भारती का जाना मेरे लिए बहुत दुख की बात है। वह काफी जिंदादिल एक्ट्रेस थीं। उन्होंने आगे कहा- भारती जी ने हमें बहुत प्यार दिया है। वह मुझे हमेशा मेरे जन्मदिन पर बधाई देती थीं और हमेशा गिफ्ट लेकर आती थीं। मैं उन्हें बहुत मिस करूंगी। वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार थीं।
भारती जाफरी ने इन फिल्मों में किया था काम
भारती जाफरी ने 'हजार चौरासी की मां', 'सांस' और 'दमन अ विक्टिम ऑफ मैरिटल वायलेंस' जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने हमीद जाफरी से शादी की जो कि सईद जाफरी के भाई हैं। भारती जाफरी की एक बेटी हैं जिनका नाम अनुराधा पटेल है। भारती जाफरी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके जाने से उनके परिवार में भी मातम छा गया है।












Click it and Unblock the Notifications