Ashish Vidyarthi से उम्र में कितनी छोटी हैं उनकी दुल्हनिया रुपाली बरुआ? जिसके प्यार में दीवाने हुए एक्टर
आशीष विद्यार्थी की शादी के बाद से लगातार उनकी दूसरी पत्नी रुपाली बरुआ सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Ashish Vidyarthi Rupali Barua Age Gap: बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। एक्टर ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया। इस वक्त एक्टर से ज्यादा उनकी दूसरी पत्नी रुपाली बरुआ सुर्खियों में छाई हुई हैं। आइए जानते हैं कि दोनों के बीच उम्र का कितना फासला है और दोनों की कैसे मुलाकात हुई।
कैसे हुई रूपाली और आशीष की मुलाकात?
शादी करने के बाद आशीष विद्यार्थी ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रूपाली संग हुई पहली मुलाकात के बारे में बताया, "जिंदगी के इस पड़ाव पर, रुपाली से शादी करना एक एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी फीलिंग है। ये बड़ी लंबी कहानी है। इसके बारे में फिर कभी बताएंगे। हम कुछ वक्त पहले मिले और रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। पर हम दोनों ही ये चाहते थे कि शादी में ज्यादा धूम धाम न हो, बस परिवार ही रहे।"
आशीष और रूपाली के बीच कितना है उम्र का फासला?
आशीष विद्यार्थी की उम्र 60 साल की है। वहीं उनकी दूसरी पत्नी रूपाली लगभग 50 वर्ष की हैं। इस हिसाब से दोनों के बीच 10 साल का अंतर हैं। जिंदगी के इस पड़ाव पर दोनों शादी के फैसले से काफी खुश हैं। फिलहाल शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
कब हुई शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती शाम 25 मई को आशीष और रूपाली बेहद सादगी से शादी की। दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वालों के बीच कोलकाता में कोर्ट मैरिज की। शादी के दिन रुपाली किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। क्योंकि वह असम से ताल्लुक रखती हैं तो उन्होंने वहां का कल्चर फॉलो करते हुए ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी। वहीं आशीष अपने साउथ लुक में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications