Ashish Vidyarthi को देख फैन ने किया पहचानने से इंकार, दिया ऐसा जवाब सुनकर एक्टर रह गए दंग
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उनको एक महिला ने पहचानने से इंकार कर दिया।
Ashish Vidyarthi Viral Video बॉलीवुड जगत के दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी जिन्होंने फिल्म जिद्दी और बिच्छू में खलनायक का रोल निभाकर फैंस के दिलों में राज किया है। एक्टर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लंबे समय तक फैंस को एंटरटेन करने के बाद वह अब सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया।

आशीष विद्यार्थी को महिला पैसेंजर ने किया पहचानने से इंकार
हाल ही आशीष विद्यार्थी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जो कि फ्लाइट में सफर के दौरान की है। इस वीडियो में आशीष विद्यार्थी हवाई जहाज में यात्रा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला पैसेंजर की एक्टर पर नजर पड़ती है लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह उन्हें पहचान नहीं पाती।

बोलीं- 'मैंने आपको कहीं देखा है लेकिन कहां'
आशीष विद्यार्थी को महिला ने पहचानने की कोशिश की और याद किया कि उन्होंने एक्टर को कहां देखा है। हालांकि आशीष ने भी महिला पैसेंजर की मदद की और कहा कि 'आप ने मुझे मार्केट में देखा होगा या फिर अपने घर के करीब में देखा होगा'। बाद में महिला पैसेंजर ने खूब कोशिश की और अपने पति से बात की। बाद में दोनों ने एक्टर को पहचान लिया और कहा कि उन्होंने फिल्मों में देखा है।

एक्टर ने बच्चे से मांगा बिस्कुट
वीडियो में आगे एक्टर महिला के बच्चे और पति से भी बात करते हुए नजर आते हैं। दिग्गज अभिनेता छोटे बच्चे से बात करते हुए उससे उसका जब बिस्कुट मांगते हैं तो वो बच्चा हाव भाव देख ऐसा लग रहा है कि उसे एक्टर को बिस्कुट देने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है, और कुछ ऐसा ही आशीष विद्यार्थी को भी लगता है। हालांकि बाद में बच्चा एक्टर को अपना बिस्कुट दे ही देता है।

सोशल मीडिया पर आशीष ने शेयर की वीडियो
59 सेकंड की इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए आशीष विद्यार्थी ने कैप्शन पर लिखा, "फ्लाइट में देरी हुई तो क्या हुआ? जिंदगी जोन में रहनी चाहिए। चंडीगढ़ के लिए उड़ान पर एक सुखद अनएक्सपेक्टेड एनकाउंटर। हालांकि उड़ान में थोड़ी देरी हुई, लेकिन सफर के दौरान कुछ मजेदार हुआ"।

यूजर्स ने की एक्टर की तारीफ
आशीष विद्यार्थी का ये वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सर आप एक अद्भुत इंसान हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप कितने प्यारे हैं इतने सज्जन व्यक्ति हैं आप सर'। इसके अलावा लगातार फैंस उनके व्यवहार की खूब सराहना कर रहे हैं। बता दें कि आशीष विद्यार्थी अक्सर अपने ब्लॉग शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications