करोड़ों के मालिक हैं आशीष विद्दयार्थी, पत्नी Rupali Barua के पास भी हैं करोड़ों रुपये, कैसे होती है कमाई?

बॉलीवुड के विलेन आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली। उनकी दूसरी पत्नी का नाम रूपाली बरुआ है। जो कि पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं।

ashish vidyarthi

Ashish Vidyarthi Rupali Barua Net Worth: बॉलीवुड जगत के मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी सोशल मीडिया पर लगातार छाए हुए हैं। जिसकी वजह है कि बीती शाम 25 मई को अभिनेता ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली। उनकी नई नवेली पत्नी रूपाली बरुआ फैशन सेक्टर से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आशीष और रूपाली कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

आशीष विद्यार्थी की कुल नेटवर्थ
सबसे पहले अभिनेता आशीष के बारे में बात करते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर ने अभी तक 300 फिल्मों में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आशीष विद्यार्थी की नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर यानी 82 करोड़ रुपये है। अभिनेता की एक महीने की कमाई लगभग 10 लाख है। वहीं एक फिल्म के लिए वह 25 लाख से 1 करोड़ फीस चार्ज करते हैं।

रूपाली बरुआ कितने करोड़ों की हैं मालकिन?
इसके अलावा आशीष यूट्यूब से भी हर महीने 10 लाख की कमाई करते हैं। वहीं अगर उनकी दूसरी पत्नी रूपाली बरुआ की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो, वह 1 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 8 करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं। रूपाली एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और इससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। इसके अलावा मॉडलिंग असाइनमेंट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वह कमाई कर लेती हैं।

आशीष ने की दूसरी शादी
बता दें कि, आशीष विद्यार्थी ने 25 मई को अपनी शादी की जानकारी फैंस को दी। कपल की ये शादी परिवार वाले और करीबी दोस्तों के बीच कोर्ट मैरिज हुई।जानकारी के अनुसार शादी के बाद अब ये जोड़ी दोस्‍तों-रिश्‍तेदारों के ल‍िए र‍िसेप्‍शन पार्टी रखेगी। दोनों की शादी की तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि कपल एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+