Ashish Vidyarthi 2nd Wedding: पर्दे पर 182 बार मरने वाले आशीष विद्यार्थी ने क्यों की विधवा से शादी?
Ashish Vidyarthi :आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी को टीवी के फैंस उन्हें 'सुहानी सी एक लड़की' और 'इमली' जैसे धारावाहिकों के जरिए अच्छी तरह से पहचानते हैं।

Ashish Vidyarthi Wedding: बॉलीवुड और टीवी के नामचीन चेहरों में से एक रहे आशीष विद्यार्थी ने 25 मई को 57 साल की उम्र में 50 वर्ष की फैशन बिजनेस वूमन रुपाली बरुआ से दूसरी शादी रचाकर सबको हैरत में डाल दिया। आशीष अपनी इस शादी की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए, मीडिया में खबर आई कि आशीष की इस शादी से उनकी पहली पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस, सिंगर और थिएटर आर्स्टिट राजोशी बरुआ भी आहत है, जिनसे दो साल पहले आशीष का तलाक हुआ था। आपको बता दें कि आशीष और राजोशी को शादी से एक 23 साल का बेटा अर्थ है, जो कि विदेश में नौकरी करता है।
'आशीष की लाइफ में आगे बढ़ने से तकलीफ नहीं हुई'
हालांकि इसके बाद राजोशी और आशीष विद्यार्थी दोनों ने इस बारे में अलग-अलग इंटरव्यू देकर अपना-अपना पक्ष रखा। जहां राजोशी ने कहा कि वो और आशीष दो साल पहले ही अलग हो चुके हैं, ऐसे में आशीष की लाइफ में आगे बढ़ने से उन्हें तकलीफ नहीं हुई है तो वहीं आशीष विद्यार्थी ने टेलिग्राफ को दिए गए इंटरव्यू में अपने तलाक और रुपाली बरुआ से शादी की वजह साफ की।
'हमारी शादी का खूबसूरत उपहार हमारा बेटा अर्थ है'
उन्होंने कहा कि मेरी और राजोशी की शादी की बहुत खूबसूरत यादें रही हैं। राजोशी मेरी दोस्त भी रही है। हमारी शादी का खूबसूरत उपहार हमारा बेटा अर्थ है, जो कि अब बड़ा हो गया है और नौकरी करने लगा है। मैंने और राजोशी ने बहुत लंबा वक्त साथ में बिताया है. वो आज भी मेरी शुभचिंतक और मित्र है लेकिन पिछले दो -तीन सालों में हमें अपने रिश्ते में कुछ बचा हुआ नहीं लगा। हमें लगा कि हमें साथ चलने में अब दिक्कत हो रही है।
'हमने शांति से अलग होने का निर्णय लिया'
हम औरों की तरह ही एक नाम की शादी को जीवित रख सकते थे, जिसमें कोई ना कोई किसी पर हावी होता है। जब आप खुद से खुश नहीं होते तो आप कुछ अच्छा लाइफ में भी नहीं कर सकते है। मेरे और राजोशी दोनों के लिए तलाक का फैसला करना काफी मुश्किल था लेकिन फिर हमें लगा कि लाइफ में सही से आगे बढ़ने के लिए हमें ऐसा करना ही पड़ेगा और फिर हमने शांति से अलग होने का निर्णय लिया।
'रिश्ता टूटने के बाद लाइफ में काफी अकेला हो गया था'
आशीष ने आगे अपनी बात बढ़ाते हुए कहा कि 'रिश्ता टूटने के बाद लाइफ में काफी अकेला हो गया था। अपनी सच्चाई और तन्हाई दोनों से जूझते हुए मैं आगे बढ़ रहा था कि तभी पिछले साल व्लॉगिंग असाइनमेंट्स के दौरान रूपाली से मिला। हमारे बीच बातें होने लगीं और फिर मुझे पता चला कि पांच साल पहले उन्होंने भी अपने पति को खो दिया है और इस वक्त वो भी तन्हाई और जज्बातों की लड़ाई से लड़ रही हैं।'
'मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गलत है'
'वो पांच साल से एकाकी जीवन व्यतीत कर रही थी, उन्होंने भी कभी सेंकड मैरिज के लिए नहीं सोचा लेकिन फिर जब हम मिलने लगे तो एक दिन हमें लगा कि हम दोनों एक-दूसरे के साथी बन सकते हैं और जीवन की नई शुरुआत कर सकते हैं, मैं असल लाइफ में खुशी से जीना चाहता था और इसी वजह से हमने शादी करने का फैसला किया, मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गलत है।'
पर्दे पर 182 बार मरे हैं आशीष विद्यार्थी
आपको बता दें कि असल लाइफ में खुशी से जीने की ख्वाहिश रखने वाले आशीष विद्यार्थी बॉलीवुड के उन खलनायकों में शामिल हैं, जो कि पर्दे पर एक-दो बार नहीं बल्कि 182 बार मर चुके हैं। हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ समेत 11 भाषाओं में करीब 300 फिल्मों में काम कर चुके आशीष विद्यार्थी 'द्रोह काल' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में नेशनल अवॉर्ड ही जीत चुके हैं। उन्होंने टीवी और वेबसीरीज में भी काफी काम किया है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हस्ती हैं क्योंकि वो बहुत अच्छे मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications