FIFA से OUT हुए नेमार, गर्लफ्रेंड ने किया दर्दनाक खुलासा, कहा- बंद कमरे में मैंने तुम्हें रोते हुए देखा है
FIFA World Cup 2026 Neymar girlfriend: ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार जूनियर के फैंस के लिए एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैंस फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जिस स्टार खिलाड़ी को मैदान पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वह पिंडली की चोट के कारण इस महाकुंभ से बाहर हो गए हैं। इस बड़े झटके के बीच सोशल मीडिया पर नेमार की पार्टनर ब्रूना बियानकार्डी (Bruna Biancardi) की खूब चर्चा हो रही है।
कौन हैं ब्रूना बियानकार्डी? (FIFA World Cup 2026 Neymar girlfriend)
ब्राजील के मनोरंजन और फैशन जगत में ब्रूना बियानकार्डी एक बेहद जाना-पहचाना नाम हैं। ब्रूना एक मॉडल और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं। वे लुई वीटॉन, ऑफ-व्हाइट और बालमैन जैसे दुनिया के कई बड़े और प्रतिष्ठित डिजाइनर ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से अधिक फॉलोअर्स हैं। हालांकि, उनकी ग्लैमरस तस्वीरों के पीछे एक समर्पित मां और वफादार साथी की छवि है। वे नेमार के साथ दो बच्चों मावी और मेल की परवरिश कर रही हैं।

'तुम्हारी मुस्कान के पीछे दर्द था'
चोट के कारण बाहर होने से पहले, जब 19 मई 2026 को नेमार का चयन ब्राजील की विश्व कप टीम में हुआ था, तब ब्रूना ने एक बेहद भावुक नोट शेयर किया था, जो अब उनके बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। ब्रूना ने लिखा था कि मेरे प्यार, मैंने तुम्हारे साथ वे कठिन दिन जिए हैं, तुम्हारी मुस्कान के पीछे छिपी थकावट को देखा है, और उस दर्द को महसूस किया है जिसे तुमने हमारे कमरे में चुपचाप सहा। जब हार मान लेना सबसे आसान रास्ता था, तब भी तुम डटे रहे। यह चयन कोई किस्मत का खेल नहीं है, बल्कि यह तुम्हारे समर्पण, विश्वास, बहादुरी और खेल के प्रति तुम्हारे जुनून का परिणाम है।
चकाचौंध से दूर शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
ब्रूना ने यह भी स्वीकार किया था कि आलोचनाओं और सनसनीखेज खबरों के बीच वे अक्सर नेमार के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित रहती थीं। नेमार और ब्रूना ने अपने रिश्ते को शुरुआती दिनों में मीडिया की नजरों से पूरी तरह दूर रखा। उन्होंने सुर्खियों में आने के बजाय अपने रिश्ते को आपसी समझ और मजबूती पर बुना।
इसके बाद 15 अप्रैल 2026 को ब्रूना के जन्मदिन के मौके पर दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पारिवारिक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। तब नेमार ने भी ब्रूना के लिए एक संदेश में लिखा था कि तुम्हें अपने जीवन में पाकर मैं बहुत खुश हूं। आई लव यू।















Click it and Unblock the Notifications