NEET UG Re-Exam का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले हर हाल में निपटा लें ये एक काम!
NEET UG Re Exam Admit Card 2026: देशभर के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों को दोबारा परीक्षा में शामिल होना है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार एजेंसी ने एडमिट कार्ड के साथ एक महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले अपने बैंक खाते की जानकारी जरूर जांच लें। ऐसा इसलिए क्योंकि फीस रिफंड से जुड़ी प्रक्रिया में सही बैंक डिटेल होना जरूरी माना गया है। परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी और इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

बैंक डिटेल की जांच करना जरूरी
एनटीए के अनुसार, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद पहले अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी की पुष्टि करनी होगी। यदि बैंक अकाउंट नंबर या अन्य विवरण में कोई गलती रहती है, तो फीस रिफंड से जुड़ी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से एजेंसी ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले बैंक डिटेल सत्यापित करने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
ये भी पढ़ें: दांव पर 17.8 लाख स्टूडेंट का करियर! हाईकोर्ट का CBSE OSM मामले में राहत देने से इनकार, नहीं खुलेगा पोर्टल
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
नीट री-एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेपस को फॉलो करें-
- सबसे पहले नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए NEET UG Re-Exam 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद बैंक खाते की जानकारी जांचें और उसे सत्यापित करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें।
- प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जहां सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
21 जून को होगी परीक्षा, मिलेगा अतिरिक्त समय
नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजकर 15 मिनट तक चलेगा। इस बार उम्मीदवारों को 15 मिनट अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। पहले परीक्षा की अवधि कम थी, लेकिन अब कुल समय बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। एनटीए का कहना है कि अतिरिक्त समय का उपयोग उपस्थिति दर्ज कराने, पहचान सत्यापन और अन्य जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने में भी किया जा सकेगा। इससे छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले होने वाली प्रक्रियाओं के लिए अलग से समय मिलेगा।
रफ वर्क के लिए मिलेंगे चार अतिरिक्त पेज
परीक्षा के दौरान रफ वर्क करने वाले छात्रों को भी राहत दी गई है। एनटीए ने आंसर शीट में चार अतिरिक्त पेज देने का फैसला किया है। पहले केवल दो पेज उपलब्ध कराए जाते थे, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़ा दी गई है। इनमें से दो पेज निर्देशों वाले हिस्से के बाद दिए जाएंगे, जबकि बाकी दो पेज उत्तर पुस्तिका के अंतिम भाग में होंगे। एजेंसी का मानना है कि इससे गणना और ड्राफ्टिंग से जुड़े सवाल हल करने में छात्रों को अधिक सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: क्या फिर लीक हुआ नीट री-एग्जाम का पेपर? टेलीग्राम पर वायरल फोटो का सच आया सामने












Click it and Unblock the Notifications