NCB से पूछताछ में बोला आर्यन खान- पापा शाहरुख से मिलने के लिए लेना पड़ता है अपॉइंटमेंट
मुंबई, 5 अक्टूबर। ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए गए शाहरुख खान के बेटे को कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। आर्यन खान के साथ ही उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी कोर्ट ने एनसीबी की कस्टडी में भेजा है। इन सभी को एक क्रूज में रेव पार्टी के दौरान छापा मारकर गिरफ्तार किया था। हिरासत में लेने के बाद एनसीबी ने आर्यन, अरबाज और मुनमुन धमेचा से दो दिनों तक पूछताछ की और इनके बयान दर्ज किया। पूछताछ में आर्यन ने एनसीबी को बहुत सारी बातें बताई हैं।

शाहरुख से मिलने के लिए चाहिए अपॉइंटमेंट
एनसीबी से पूछताछ में आर्यन खान ने पापा शाहरुख खान से अपने रिश्तों के बारे में भी बताया है। आर्यन खान ने एनसीबी को बताया है कि उनके पापा शाहरुख खान बहुत बिजी रहते हैं और कई बार तो उन्हें अपने पापा से मिलने के लिए भी अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है।
टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक आर्यन खान ने बताया है कि मेरे पापा शाहरुख खान बहुत बिजी होते हैं। पापा इस समय एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। कई बार तो वह इतने बिजी रहते हैं कि कई बात तो उनसे मिलने के लिए भी टाइम लेना पड़ता है। आर्यन ने बताया कि वह शाहरुख की मैनेजर पूजा से अपॉइंटमेंट लेते हैं। आर्यन ने चार पेज के दिए बयान में यह भी बताया कि विदेश से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई है।

एनसीबी को मिली हैं आपत्तिजनक सामग्री
जानकारी के मुताबिक कोर्ट में एनसीबी ने कोर्ट में बताया था कि जांच के दौरान आर्यन के फोन से आपत्तिजनक तस्वीरें और व्हाट्सएप चैट मिले हैं। एनसीबी ने कोर्ट में जानकारी दी है कि आर्यन खान 4 साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। व्हाट्सएप चैट में कैश ट्रांसफर और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी की बात भी सामने आई है। दावे के मुताबिक आर्यन खान ने ड्रग की खरीद और पेमेंट के तरीकों पर भी चर्चा की थी। अगर ये दावे कोर्ट में साबित हो जाते हैं तो आर्यन खान को बहुत मुश्किल हो सकती है।

एनसीबी ने बताई जांच की जरूरत
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कोर्ट में एनसीबी की तरफ से केस की पैरवी की जिसमें उन्होंने कोर्ट को मामले में और जांच की जरूरत बताई। उन्होंने कोर्ट को बताया कि व्हाट्सएप चैट में चौंकाने वाली और आपत्तिजनक सामग्री से ये साबित होता है कि अंतराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी की गई है। इसलिए मामले में लेनदेन को लेकर और जांच की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications