क्या Aryan Khan के बाद फिर खुलेगी रिया चक्रवर्ती की फाइल? वकील ने की ये डिमांड
आर्यन खान को एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद अब रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स मामले में वकील सतीश मानशिंदे एक बार फिर जांच करने की मांग की है।
मुंबई, 30 मई: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेट आर्यन खान को ड्रग्स केस मामले में एनसीबी(NCB) से राहत मिलने के बाद 'मन्नत' में खुशी का माहौल है। बता दें कि, आर्यन खान समेत गिरफ्तार किए अन्य 5 लोगों के खिलाफ एनसीबी को ड्रग्स मामले में कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा। अब इस केस के बाद वकील सतीश मानशिंदे ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स मामले में एक बार फिर जांच करने की मांग की है।

सतीश मानशिंदे का बयान
सतीश मानशिंदे ने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि, पिछले तीन सालों में एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने कई लोगों को परेशान किया है. इन सभी ऑफिसर्स के खिलाफ एक्शन लेने की जरूरत है। रिया चक्रवर्ती के केस में सिर्फ व्हॉट्सऐप चैट्स के बेसिस पर निर्णय लिया गया था और इनमें से किसी का भी टेस्ट नहीं कराया गया। जब आर्यन खान के केस ने दिखाया कि केस झूठा बनाया गया है और यह सब रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स केस के दौरान से होता आ रहा है।
सतीश ने की पीएम मोदी से गुजारिश
सतीश मानशिंदे ने इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हुए कहा कि, 'मैं गुजारिश करना चाहता कि इन सभी ऑफिसर्स के खिलाफ इन्क्वायरी बैठे और केस को हैंडल किया जाए'। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, जिस तरह आर्यन केस की छानबीन हुई है, उसी तरह रिया और भाई शोविक चक्रवर्ती मामले की भी जांच होनी चाहिए।
एनसीबी को नहीं मिला कोई सबूत
आपको बता दें कि, आर्यन खान केस में जिस तरह एनसीबी के हाथ ड्रग्स से जुड़े कोई सबूत नहीं मिल पाए हैं। उसी तरह रिया चक्रवर्ती केस में भी एनसीबी को ड्रग्स से जुड़ा कोई सबूत हाथ नहीं लगा। बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें काफी बढ़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications