आर्यन को लेकर कंगना ने शाहरुख पर साधा निशाना, मशहूर एक्टर के बेटे का ड्रग्स केस दिलाया याद
मुंबई, 11 अक्टूबर: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में इन दिनों जेल में हैं। शाहरुख खान और आर्यन को बॉलीवुड से कई लोगों का साथ मिला है, तो एनसीपी नेता नवाब मलिक भी उनके समर्थन में उतर चुके हैं। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत उन पर हमलावर हैं। कंगना लगातार शाहरुख खान को निशाने पर ले रही हैं। इस बार उन्होंने शाहरुख से बेटे की गिरफ्तारी को लेकर माफी की मांग की है।

जैकी चैन के सहारे शाहरुख पर निशाना
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर जैकी चेन और उनके बेटे की तस्वीर के साथ ड्रग लेने की घटना का जिक्र किया है। कंगना रनौत जो तस्वीर शेयर की है, इसमें एक तरफ जैकी चेन अपने बेटे के साथ हैं वहीं दूसरी तरफ जैकी चेन के बेटा पुलिस के साथ है। इस तस्वीर के साथ कंगना रनौत ने लिखा है कि जैकी चेन ने बेटे के लिए माफी मांगी थी, जब उनके बेटे को साल 2014 में ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

शाहरुख का नाम नहीं लिया
कंगना रनौत ने लिखा है- जैकी चेन ने कहा था कि मुझे बेटे की हरकत पर शर्म आती है। यह मेरी नाकामी है। मैं उसे बचाने के लिए हस्तक्षेप नहीं करूंगा, उन्होंने इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगी। कंगना ने इसमें कहीं भी सीधे तौर पर आर्यन या शाहरुख का नाम नहीं लिखा है। हालांकि साफ है कि उनका इशारा किस ओर है। उन्होंने सीधे-सीधे शाहरुख को बेटे के लिए माफी मांगने को कहा है।
हाल ही में ऋतिक रोशन ने आर्यन का सपोर्ट करते हुए ट्विटर पर एक ओपेन लेटर लिखा था। ऋतिक रोशन के लेटर कंगना रनौत ने उनको मूवी माफिया बताते हुए कहा था कि जो भी आर्यन की सपोर्ट में हैं, वो सब माफिया हैं।

जेल में हैं आर्यन खान
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 03 अक्टूबर को एक क्रूज जहाज पर कथित तौर पर रेव पार्टी होने की बात कहते हुए आर्यन खान समेत कई लोगों की गिरफ्तारी की थी। जिसके बाद दो बार आर्यन की जमानत खारिज हो चुकी है। वो अभी जेल में ही हैं। आर्यन खान ड्रग केस में 14 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications