Aruna Irani के साथ बैंकॉक में हुआ बड़ा हादसा, बॉडी की हुई ऐसी हालत, जानें क्या हुई थी घटना

Aruna Irani: हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अरुणा ईरानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग एक्ट्रेस को लेकर परेशान हो गए हैं।

78 साल की अरुणा ईरानी की हालत हुई खराब
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि 78 साल की उम्र में अरुणा ईरानी की हालत काफी खराब हो गई है। उनकी ऐसी हालत देखकर लोग चिंता में आ गए हैं। दरअसल वीडियो में एक्ट्रेस व्हीलचेयर पर नजर आ रही हैं। उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है।

Aruna Irani

बैंकॉक में अरुणा ईरानी के साथ हुआ हादसा

-आपको बता दें कि इस हादसे के बाद से एक्ट्रेस अरुणा ईरानी अपने पांव पर खड़ी नहीं हो पा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुणा ईरानी के साथ ये हादसा बैंकॉक में हुआ था और अब वह भारत वापस लौट आई हैं। भारत लौटते ही अरुणा ईरानी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

-इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरुणा ईरानी के एक पांव में फ्रैक्चर है और वह व्हीलचेयर पर बैठी हुई हैं। उन्होंने बैसाखी भी पकड़ी हुई है। इस उम्र में एक्ट्रेस का पांव फ्रैक्चर देख उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए हैं।

अरुणा ईरानी का वीडियो हुआ वायरल

-वीडियो में देखा जा सकता है कि अरुणा ईरानी इतनी चोट के बाद भी हिम्मत बांधे हुए थीं। उनके चहेरे पर इस चोट के बाद भी मुस्कान बनी हुई थी और साथ ही वो व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे गाना भी गुनगुना रही थीं।

-बताया जा रहा है कि करीब 2 हफ्ते पहले अरुणा ईरानी बैंकॉक में गिर गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट हुआ था और फिर वह व्हीलचेयर और बैसाखी पर आ गई थीं। उस दौरान एक्ट्रेस बेहद दर्द में थीं और रिकवर करने के बाद वापस अपने देश लौट आई हैं।

मुंबई में होगा एक्ट्रेस का इलाज

खबर है कि अब अरुणा ईरानी का इलाज मुंबई में होगा। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही एक गुजराती फिल्म में नजर आने वाली हैं। उससे पहले एक्ट्रेस का ये हाल देखकर उनके फैंस का दिल टूट गया है। लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+