'राम' बनकर Arun Govil का बर्बाद हो गया था करियर, क्या एक्टर को है पछतावा? बोले- 'अगर नहीं किया होता तो...'

Arun Govil Ram Role: रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने भगवान राम का रोल निभाकर घर घर में अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो की वजह से उन्हें असल जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

अरुण गोविल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रामायण शो के बाद मिली चुनौतियों और देश भर से फैंस से मिली प्रशंसा के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, मुझे जिस स्तर पर राम के रोल में प्रशंसा मिली थी मैं कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हूं। मैं अक्सर सोचता हूं कि लोग मुझमें क्या देखते हैं? भगवान मुझे यह सब दे रहा है और मैं खुद से कहता हूं कि वह जो कुछ भी देता है उसे ले लूं।'

Arun Govil

अरुण गोविल ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, इस रोल के लिए मेरा कोई श्रेय नहीं है। मैंने कुछ नहीं किया है। मैं तो सिर्फ इसको दिखाने का एक माध्यम हूं। एक्टर ने आगे बताया कि राम का रोल निभाने के बाद उनके करियर में किस तरह का नुकसान हुआ। यहां तक कि लोगों ने उन्हें ये भी राय दी थी कि वह राम की भूमिका ना निभाएं।

अरुण ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'रामायण करने से पहले मैं एक व्यावसायिक अभिनेता था। लेकिन राम का रोल करने के बाद वह काम नहीं कर पाया। उस वक्त मुझे लगता था कि ये मेरी बड़ी गलती है। अगर एक अभिनेता के तौर पर अगर आप व्यावसायिक सिनेमा नहीं कर रहे तो आप काफी पीछे हैं। यहां तक कि मेरे दोस्तों और परिवार वालों ने भी सलाह दी थी कि रामायण जैसा शो ना करूं। लेकिन मुझे दर्शकों से जिस तरह का प्यार मिला उसकी उम्मीद नहीं थी। अब, मुझे लगता है कि अगर मैंने यह भूमिका नहीं की होती, तो मैं अपना जीवन नहीं जी पाता।'

बता दें कि, अरुण गोविल को आखिरी बार फिल्म ओेएमजी 2 में देखा गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने शिवदूत की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म '695' में लीड रोल प्ले किया। अब हाल ही में अरुण गोविल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल हुए थे। इस दौरान रामायण की पूरी स्टारकास्ट भी उनके साथ नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+