राम मंदिर से निराश होकर लौटे टीवी के 'राम' Arun Govil, एक्टर ने दुखी मन से कहा- 'सपना पूरा हुआ लेकिन...'

Arun Govil Ram Mandir: रामनंद सागर के रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल 22 राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके साथ रामायण की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद थी। लेकिन राम मंदिर से लौटने के बाद एक्टर काफी निराश हो गए।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल ने खुलासा किया कि वह राम मंदिर तो गए थे लेकिन उन्हें रामलला के दर्शन नसीब नहीं हो पाए। जबकि वह प्राण प्रतिष्ठा से कुछ दिन पहले ही रामायण की स्टारकास्ट के साथ अयोध्या पहुंच चुके थे। अरुण गोविल ने इस पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि, उनका सपना टूट गया।

Arun Govil

अरुण गोविल ने न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'सपना तो भैया पूरा हो गया, लेकिन मुझे दर्शन नहीं हुए। मुझे दर्शन करने का सौभाग्य नहीं मिला। मैं कुछ नहीं कह सकता इस समय। मैं दोबारा जाऊंगा और फिर सुकून से भगवान राम के दर्शन करेंगे। हालांकि इस भव्य समारोह में उपस्थित रहना एक अलौकिक अनुभव रहा।'

अरुण गोविल ने राम मंदिर के दर्शन ना कर पाने की पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि, 'मंदिर में काफी ज्यादा भीड़ थी। दूर-दूर से श्रद्धालू आए थे। इसलिए रामलला के दर्शन नहीं हो पाए।' बता दें कि, अरुण गोविल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार राम मंदिर की तस्वीरें शेयर कर रहे थे। उनके साथ सीता के रोल में नजर आईं दीपिका चिखलिया भी मौजूद थीं।

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी 2024 को कई बड़े सितारे भी शामिल हुए थे। जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल जैसे स्टार्स नजर आए। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक पल की कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+