अंबानी फंक्शन की इस तस्वीर को देख भड़कीं अरशद वारसी की पत्नी, बोलीं- 'एक हाथी को लोगों ने ऐसे...'

Arshad Warsi Wife Maria Goretti: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तीन दिन तक चले इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अब एक तस्वीर देखकर अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेटी ने अपना गुस्सा जाहिर किया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने हाथी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने खुद ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसे देखने के बाद अरशद वारसी की पत्नी आगबबूला हो गईं और उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।

maria goretti

मारिया गोरेट्टी ने इवांका ट्रंप की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर लिखा, "अंबानी के सेलिब्रेशन की ये तस्वीर देखकर मैं चौंक गई। मुझे नहीं लगता कि ऐसा किसी भी जानवर के साथ होना चाहिए, खासकर उनके साथ जिन्हें बचाया गया और उनकी देखभाल की जा रही है। ये तस्वीर काफी दिल टूटने और मन को दुखी करने वाली है। तकलीफ देने वाला है कि कैसे इस हाथी को एक प्रॉप की तरह खड़ा किया गया है, वो भी शोर और भारी भीड़ के बीच।"

बता दें कि, हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने जानवरों की सुरक्षा के लिए एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। वह कहते हैं कि उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है और ये प्रोजेक्ट उनके बचपन का सपना है। ऐसे में अब उनके प्री-वेडिंग फंक्शन में इस तरह हाथी को प्रॉप की तरह खड़ा करना अरशद वारसी की पत्नी को पसंद नहीं आया। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हुआ। 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक ये कार्यक्रम चला था। इस प्री-वेडिंग फंक्शन में बच्चन परिवार से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, करीना कपूर, सैफ अली खान और कपूर खानदान भी शामिल हुआ। इसके अलावा मशहूर पॉप स्टार रिहाना ने लाइव परफॉर्मेंस दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+