पूरे 40 दिन बाद घर आई अरमान की तीसरी बीवी, दूसरी पत्नी का रिएक्शन देख दंग हुए फैंस
अरमान मलिक की तीसरी पत्नी कृतिका मलिक आए दिन सुर्खियों में रहती है। कृतिका मलिक ने बिग बॉस में खूब गर्दा मचाया। इस दौरान कृतिका ने हर तरीके का दर्द झेला। कई बार उनपर बुरे कमेंट्स हुए तो कई बार बॉडी को लेकर तरह तरह की बातें। हालांकि अब जब कृतिका घर से बाहर आईं तो एक अलग ही माहौल देखने को मिला।
बताते चलें कि बिग बॉस के घर में इतने दिन सर्वाइव करने वालीं कृतिका मलिक जब आखिरकार घर पहुंची तो उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। मगर इस दौरान उनकी सौतन पायल मलिक का रिएक्शन देखने लायक था। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा हुआ एक क्लिप भी वायरल हो रहा है।

बता दें कि बिग बॉस हाउस में इतने दिन बिताने के बाद कृतिका मलिक जब घर पहुंची तो उनका लोगों ने खूब वेलकम किया। क्लिप में कृतिका ने कहा कि वो अपनी हील्स को उतार रही हैं ताकि चारों बच्चे जब उनके पास आएं तो वो गिर ना जाएं।
जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुलता है, तो बच्चे कृतिका के पास आते हैं और खुशी से झूमने लगते हैं। पायल के बच्चों को प्यार करने के बाद कृतिका सबसे लास्ट में अपने बेटे को प्यार करने के लिए उसे गोद में लेती हैं। मगर बेटा उनके पास नहीं आता और वो अपने पापा से लिपट जाता है।
पायल मलिक कृतिका को देखने के बाद इमोशनल हो जाती हैं और उन्हें गले लगा देती हैं। पायल ने जिस तरह की डेकोरेशन कृतिका के लिए की थी, वो वाकई कमाल की थी और देखने लायक थी।
बताते चलें कि शो में अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों संग पहुंचे थे। कृतिका और पायल मलिक की खूब जुगलबंंदी देखने को मिली। हालांकि पायल शो से पहले ही बाहर हो चुकी थीं। कृतिका आखिर तक शो में बनी रहीं।












Click it and Unblock the Notifications