'इस रिश्ते को तोड़ने की कोशिश...' अरमान मलिक से शादी कर कृतिका हो रहा पछतावा, बोलीं- 'हम दोनों दुश्मन...'

Bigg Boss OTT 3: बिग-बॉस ओटीटी 3 शुरू होते ही अब घर में नया बवाल मच गया है। खासतौर से जब से यूट्यूबर अरमान मलिक की एंट्री हुई है तब से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

शो के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका एक बार फिर अपनी शादी पर बात करती हुई नजर आईं। इस दौरान सना मकबूल ने जब पायल से पूछा कि अरमान मलिक की पहली शादी के बारे में जब उन्हें पता चला तो कैसा रिएक्शन था।

Armaan Malik

इसका जवाब देते हुए कृतिका ने कहा कि, 'मुझे खुद समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं।' तभी कृतिका तुरंत कहती हैं कि, मैं अगर पायल की जगह होती तो मुझे ये जानने के बाद काफी बुरा लगता। मैं इस वजह से नहीं कह रही हूं कि क्योंकि यहां आप सब मौजूद हैं। बल्कि हमने कई बार इस रिश्ते को तोड़ने की भी कोशिश की थी।'

कृतिका ने ये भी बताया कि उन्हें ऐसा लगता था कि इस शादी की वजह से उन्होंने अरमान मलिक का पूरा परिवार तबाह कर दिया है। वहीं पायल कहती हैं कि वह और कृतिका पहले दुश्मन थे और अक्सर एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते थे। लेकिन बाद में दोनों ने इस बॉन्ड को क्रिएट करने की कोशिश की।

बता दें कि, कृतिका मलिक अरमान मलिक की दूसरी पत्नी हैं और उनकी पहली पत्नी का नाम पायल है। वह अक्सर अपने यूट्यूब पर परिवार के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब बिग-बॉस ओटीटी 3 में अब इस जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि अरमान मलिक की फैमिली के अलावा घर में लव कटारिया, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, रणवीर शौर, साईं केतन राव, सना मकबूल नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+