Bigg Boss: बीवी पर कमेंट नहीं झेल सके अरमान मलिक, शख्स को मारा जोरदार चांटा, क्या घर से बेघर होंगे यूट्यूबर?
Armaan Malik Slapped Vishal: यूट्यूबर अरमान मलिक इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं और इसकी वजह है उनकी दूसरी बीवी कृतिका के बीबी हाउस में खूब चर्चे हो रहे हैं। हाल ही में कंटेस्टेंट विशाल ने एल्विश के दोस्त लव कटारिया से बातचीत में कृतिका को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि अरमान का गुस्सा फूट पड़ा।
अरमान ने इसके बाद जाकर विशाल को थ्पपड़ जड़ दिया। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अरमान शो से बाहर हो सकते हैं। दरअसल, अरमान और विशाल पांडे के बीच कुछ दिनों से खूब लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। दोनों के बीच गर्मागर्मी जारी है।

मगर अब बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अरमान ने विशाल को थप्पड़ तक जड़ दिया। दरअसल, बिग बॉस से जुड़ी हर अपडेट देने वाले द खबरी ने पोस्ट शेयर कर खुलासा किया है कि अरमान ने विशाल को थप्पड़ मारा है। खबरें हैं कि विशाल ने कृतिका को लेकर कमेंट किया था जिसकी वजह से अरमान का पारा हाई हो गया।
बताते चलें कि हाल ही में लव कटारिया से बातचीत में विशाल पांडे ने कहा कि उन्हें एक बात का मलाल हमेशा रहेगा। इतने में लव पूछते हैं कि किस बात का? तो विशाल कहते हैं कि जाने दो। इसके बाद विशाल कृतिका मलिक से कहते हैं कि वे बिना मेकअप के ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं।
इतने में कृतिका वहां खड़ी होकर अपने बालों को सही करने लगती हैं। फिर विशाल कहते हैं कि लव मुझे एक बात का मलाल है। लव के पूछने पर वो नहीं बताते। इसके बाद वे कान में कहते हैं कि कृतिका बड़ी खूबसूरत हैं। अब इसी वजह से अरमान ने विशाल पर हाथ उठाया है।
हैरानी की बात है कि बिग बॉस के घर में एक दूसरे पर हाथ उठाने की इजाजत बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में देखना ये होगा कि अरमान मलिक के खिलाफ बीबी हाउस में क्या कदम उठाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications