50 की उम्र में अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पापा, गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म, जानें गर्लफ्रेंड की हालत
Arjun Rampal Baby Boy: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक हैं। लड़कियां अर्जुन रामपाल के जानदार लुक और फिटनेस की दीवानी हैं। अर्जुन रामपाल की फिटनेस को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र 50 साल है। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही शानदार है। अर्जन रामपाल अब भले ही फिल्मों में कम नजर आते हों लेकिन उनका चार्म लोगों में बरकरार है। इस समय अर्जुन रामपाल को लेकर एक बड़ी खुशी की खबर सामने आ रही है।
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने गत 20 जुलाई को अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में 50 की उम्र में अर्जुन रामपाल चौथी बार पापा बन गए हैं। अर्जुन ने खुद अपने फैंस को परिवार में नए सदस्य की एंट्री होने के बारे में जानकारी दी है।

चौथी बार पापा बने अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने अपने चौथी बार पापा बनने की खुशी को जताते हुए ट्विटर पर लिखा है- मुझे और मेरे परिवार को आज एक सुंदर बच्चे का सौभाग्य मिला। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का रिलेशन साल 2018 में दोस्ती से शुरू हुआ था। कुछ महीनों के बाद वह एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर चुके थे। वहीं साल 2019 में इस कपल ने अपने बेटे एरिक रामपाल का स्वागत किया था।
अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी
जानकारी के अनुसार अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अब तक शादी नहीं की है। वहीं अर्जुन रामपाल ने साल 2019 में अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया को तलाक दे दिया था। उन दोनों की दो बेटियां हैं- माहिका रामपाल और मायरा रामपाल।
अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्में
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल को आखिरी बार कंगना रनौत के साथ फिल्म 'धाकड़' में देखा गया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अर्जुन रामपाल जल्द ही अब्बास मस्तान की अपकमिंग फिल्म 'पेंटहाउस' में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 'क्रैक' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी।
-
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications