क्या मलाइका-अर्जुन के बीच ठीक हुआ सब? एक्ट्रेस के पिता की मौत के बाद फैंस को मिला ये हिंट
Arjun Kapoor Post: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ऐसे कपल रहे हैं, जिन्होंने फैंस को कपल गोल्स देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कई बार दोनों को जिम के बाहर स्पॉट किया गया तो कई बार किसी रोमांटिक डेट पर। भले ही दोनों के बीच उम्र का काफी फासला है, मगर दोनों ने अपने प्यार में इसे कभी आड़े नहीं आने दिया। मगर बीते कुछ दिनों से दोनों के सेपरेशन की खबरों ने फैंस को परेशान जरूर कर रखा है।
इन्हीं खबरों के बीच कई बार मलाइका अपने ब्रेकअप की हिंट फैंस को दे चुकी हैं। बीते दिनों मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के समय अर्जुन एक सपोर्टिव ब्वॉयफ्रेंड की तरह मलाइका का साथ देते दिखे थे। इसके बाद अब अर्जुन कपूर का एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने ऐसा कुछ लिखा, जिससे फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच चीजें अच्छी हो रही हैं।

दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने काफी कुछ लिखा है। एक्टर ने लिखा कि अगर आप जिंदगी में खुश रहना चाहते हैं तो अपने आप पर और उन चीजों पर ध्यान दें, जो आपके कंट्रोल में हैं। आपकी जिंदगी, आपके खर्चे, आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ और आपकी आस्था।
बताते चलें कि ये पोस्ट मलाइका के पिता की मौत के बाद सामने आया है, जब एक्टर मलाइका के मुश्किल समय में उनके साथ कंंधे से कंधा मिलाते दिखे थे। मलाइका का एक्टर ने काफी साथ दिया था। ऐसे में अब अर्जुन कपूर के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच चीजें सही हो रही हैं। तभी एक्टर ने इतना पॉजिटिव पोस्ट शेयर किया है।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। मगर कपल ने साल 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। मलाइका ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद सारी अफवाहों पर विराम लग गया। इसके बाद कपल को अकसर साथ में देखा जाता रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कपल के सेपरेशन की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications