मलाइका अरोड़ा नहीं, इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे अर्जुन कपूर, दोस्ती में दे बैठे थे दिल लेकिन फिर....
Arjun Kapoor Love Life: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी लव लाइफ एक खुली किताब की तरह है। हाल ही में खबर आई कि एक्टर का अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो गया है।
बता दें कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों साथ नजर नहीं आए जिसके बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इन अफवाहों पर मलाइका ने विराम लगा दिया है और कहा कि ये महज अफवाह है।

अर्जुन कपूर का नाम मलाइका अरोड़ा से पहले कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ भी रिलेशनशिप में थे लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका। इसके अलावा उनका नाम बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ चुका है जिससे एक्टर शादी करना चाहते थे। आइए जानते हैं कि ये कौन हैं।
एक वक्त था जब अर्जुन कपूर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से बेइंताह प्यार था और उन्होंने खुद करण जौहर के शो में इस बात का खुलासा किया था। बता दें कि, अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा काफी अच्छे दोस्त थे दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है लेकिन दोस्ती में ही अर्जुन एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे।
अर्जुन कपूर ने इस बात का खुलासा तब किया जब वह वरुण धवन के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आए थे। इस दौरान एक्टर से पूछा गया था कि आप किस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते हैं? इसके जवाब में उन्होंने अनुष्का शर्मा का नाम लिया था। इस दौरान वह काफी ब्लश करने लगे। हालांकि अनुष्का की तरफ से अर्जुन उनके लिए दोस्त ही थे।
इसके अलावा एक बार रणबीर कपूर ने अर्जुन कपूर का बिना नाम लिए कहा था कि, 'मैं ऐसे शख्स को जानता हूं जो अनुष्का को प्यार करते हैं लेकिन अनुष्का ने उन्हें फ्रेंडजोन कर रखा है। वो भी कपूर ही सरनेम लगाता है।' रणबीर की ये बात सुनने के बाद काफी अनुष्का हैरान रह जाती हैं हालांकि उन्होंने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications