मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा- पीछे हट जाओ नहीं तो....

Arjun Kapoor Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट के बाहर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स पर अपना गुस्सा दिखाया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें पीछे हट जाने को भी कहा।

Arjun Kapoor Viral Video: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर मीडिया और पैपराजी पर काफी गुस्साए हुए हैं। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद से ही अर्जुन कपूर मीडिया को खूब खरी खोटी सुनाने में लगे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर किस तरह से फोटोग्राफर्स पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

फोटोग्राफर्स पर भड़के अर्जुन कपूर

फोटोग्राफर्स पर भड़के अर्जुन कपूर

आपको बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। वहीं पर मौजूद फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर लेने के लिए उनके आगे आगे दौड़ रहे थे। कई फोटोग्राफर्स ने तो उन्हें रुक कर पोज देने के लिए भी कहा लेकिन अर्जुन कपूर ने किसी की नहीं सुनी। वह अपने चलते रहे। सिर्फ इतना ही नहीं वह फोटोग्राफर्स पर भड़के हुए भी नजर आए है। वह बार बार फोटोग्राफर्स से कह रहे थे कि पीछे हट जाओ नहीं तो लग जाएगी।

कहा- पीछे हट जाओ नहीं तो...

एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स के बार-बार कहने के बावजूद भी अर्जुन कपूर ने खड़े होकर कोई पोज नहीं दिया और सीधे पार्किंग में चले गए। वीडियो में अर्जुन कपूर के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। वह कैमरे को देखकर मुस्कुरा भी नहीं रहे थे। साथ ही वह पैपराजी से कह रहे थे कि अब बस करो।

मलाइका की फेक प्रेग्नेंसी की खबर से हुए थे नाराज

मलाइका की फेक प्रेग्नेंसी की खबर से हुए थे नाराज

आपको बता दें कि पिछले दिनों पिंकविला की एक रिपोर्ट ने ये दावा किया था कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस खबर के सामने आते ही ये बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि शादी करने से पहले ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पैरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खबर और मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया था।

फेक न्यूज वालों को जमकर लताड़ा था

फेक न्यूज वालों को जमकर लताड़ा था

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए इस खबर का खंडन किया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- यह बहुत निचला स्तर है, जहां तक कोई गिर सकता है। आप ये सब कैजुअली कर रहे हैं। इस तरह की गलत खबरें चलाना बेहद असंवेदनशील है। कुछ पत्रकार लगातार इस तरह की खबरें चला रहे हैं और इन सबसे बचने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि हमने इसे अब तक नजरअंदाज किया। यह बिल्कुल गलत है। हमारी पर्सनल जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना।

अर्जुन कपूर का बढ़ा पारा

अर्जुन कपूर का बढ़ा पारा

इस तरह की झूठी खबर से अर्जुन कपूर का पारा बढ़ गया और उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वालों की जमकर लताड़ लगाई थी। अर्जुन कपूर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था- हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब मिलता है। आप अपनी पूरी जिंदगी लोगों से पंगा नहीं ले सकते हो। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हो। जैसा जाएगा वैसा ही आएगा, ऐसे ही चीजें चलती हैं। जल्दी या देर से ब्रह्माण आपको अपने कर्मों का फल देगा, जिसके आप हकदार हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+