Arjun Kapoor के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने छैंया-छैंया पर किया जबरदस्त डांस, सामने आया इनसाइड वीडियो
अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा छैया-छैया पर डांस करती हुई नजर आईं।
Malaika Arora Dance Video: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून 2023 को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में अपने ब्वॉयफ्रंड का बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए देर रात मलाइका अरोड़ा पार्टी में अपने दोस्तों के साथ पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस को जमकर झूमते हुए देखा गया।
अर्जुन कपूर के बर्थडे पर झूमी मलाइका
दरअसल, अर्जुन कपूर ने देर रात अपने बर्थडे पर मिड-नाइट पार्टी रखी थी। जिसमें उनके खास दोस्त, बहन अंशुला कपूर और एक्टर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा पहुंची। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने डांस मूव्स से पार्टी में आग लगा दी।

छैंया-छैंया पर किया डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि, मलाइका आरोड़ा शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया छैंया' पर झूमती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेहतरीन डांस मू्व्स से ही नहीं बल्कि अपने लुक्स से भी फैंस को घायल कर दिया। इस वीडयो में एक्ट्रेस डांस में पूरी तरह डूबी हुई दिख रही हैं। हालांकि इस दौरान उनके आस-पास अर्जुन कपूर नजर नहीं आए।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो पर अब लगातार फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। लोग एक्ट्रेस के डांस मू्व्स की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक ने कहा- 'इसलिए हर लड़के भाभी को पसंद करते हैं।' एक यूजर ने कहा- 'लोगों को हमेशा खुश रहने वाले लोगों से दिक्कत क्यों होती है, वो अपनी लाइफ में खुश हैं, क्यों क्रिटिसाइज करना।' हालांकि वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। एक ने लिखा, '50 सालों से दो ही गाने पर डांस कर रही हैं'।
5 साल से कर रहे डेट
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को 5 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपना रिश्ता साल 2021 में ऑफिशियल किया था। आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते। कपल की कैमिस्ट्री इतनी अच्छी है कि दोनों अपने फैंस को भी लव गोल्स देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications