Video: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करने लगे रोमांटिक किलर डांस, फिर किया ऐसा काम

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों कुणाल रावल के वेडिंग बैश में शामिल हुए थे जहां उन्होंने महफिल लूट ली।

मुंबई, 27 अगस्तः बॉलीवुड की फेमस आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही मलाइका और अर्जुन पेरिस से छुट्टियां मनाकर लौटे। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ क्वलिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी बीच अर्जुन और मलाइका का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों कुणाल रावल के वेडिंग बैश में शामिल हुए थे जहां उन्होंने महफिल लूट ली।

अर्जुन-मलाइका का रोमांटिक डांस

अर्जुन-मलाइका का रोमांटिक डांस

आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका का एक सिजलिंग डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। लोगों को दोनों का ये डांस वीडिय काफी पसंद आ रहा है।

वायरल हो रहा है डांस वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा अपने सिजलिंग डांस मूव्स से सब पर अपना जादू चला रही हैं। तभी वहां अर्जुन कपूर आ जाते हैं। इसके बाद दोनों किलर अंदाज में डांस करने लगते हैं और साथ में खूब इन्जॉय करते नजर आते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों छैंया छैंया गाने पर ठुमके लगा रहा हैं।

अर्जुन कपूर ने किया था रैंप वॉक

अर्जुन कपूर ने किया था रैंप वॉक

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर ने कुणाल रावत के लिए रैंप वॉक किया था। वहीं इसी फैशन शो में मलाइका अरोड़ा ऑडियंस में बैठकर अर्जुन कपूर का हौसला बढ़ा रही थीं। इस रैंप वॉक के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे जिस पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किया था।

स्टेज से दिया था मलाइका को किस

स्टेज से दिया था मलाइका को किस

अर्जुन कपूर को रैंप वॉक करते देख मलाइका अरोड़ा खूब तालियां बजा रही थीं और उनका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही थीं। वहीं एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर फ्लाइंग किस देते दिखाई दिए थे। लोगों की मानें तो मलाइका की स्माइल ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया था।

अभी नहीं है शादी की प्लानिंग

अभी नहीं है शादी की प्लानिंग

जानकारी के अनुसार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों अपने रिलेशनशिप को लोगों के सामने खोलकर रखते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन में रहते हैं। वेकेशन पर जाते हैं। एक दूसरे के साथ क्वलिटी टाइम स्पेंड करते हैं। हालांकि दोनों ने शादी को लेकर अभी तक कोई प्लानिंग नहीं की है जबकि उनके फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+