Splitsvilla X4: सनी लियोनी के साथ अब रणविजय नहीं, बल्कि टेलीविजन के ये मशहूर एक्टर बनेंगे होस्ट

स्प्लिट्सविला के अपकमिंग सीजन में सनी लियोनी के साथ बतौर जज अब रणविजय नहीं, बल्कि अर्जुन बिजलानी दिखाई देंगे।

मुंबई, 22 अगस्त: फैंस के पसंदीदा रियलिटी शो स्प्लिट्सविला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सनी लियोनी के साथ शो को लंबे वक्त से जज कर रहे रणविजय अब शो होस्ट करते हुए नजर नहीं आएंगे। जी हां! शो में सनी लियोनी के साथ बतौर जज अब रणविजय नहीं, बल्कि टेलीविजन की दुनिया का जाना-माना चेहरा नजर आने वाला है। ऐसे में स्प्लिट्सविला शो के फैंस इसके अगले सीजन यानी स्प्लिट्सविला X4 को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

Sunny Leone

स्प्लिट्सविला हमेशा से ही फैंस का पसंदीदा शो रहा है। शो के पिछले सीजन में रणविजय होस्ट थे। लेकिन इस सीजन में सनी लियोनी तो बतौर जज दिखाई देंगी लेकिन उनके साथ रणविजय की जगह इस बार अर्जुन बिजलानी नजर आने वाले हैं।

बताते चलें कि टेलीविजन का जाना-माना नाम रहे अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी 11 में जीत हासिल की थी। इसके बाद अब वे सनी लियोनी के साथ रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को जज करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

अर्जुन ने अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा, मेरे फैंस जानते हैं कि मैं हमेशा कुछ नया ही लेकर आता हूं। मैं अब इसके लिए बेहद एक्साइटेड हूं। मैं सनी के साथ शो होस्ट करूंगा और मैं जानता हीं कि फैंस को ये बहुत पसंद आएगा।

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक सनी लियोनी ने कहा कि मैं अर्जुन के साथ शो होस्ट करने के लिए बेहद उत्सुक हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हम ब्लास्ट कर देंगे। ये काफी मजेदार होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+