अर्जुन बिजलानी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, फोटो में दिखा उनका ऐसा हाल

Arjun Bijlani Hospitalized: टीवी के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अर्जुन बिजलानी की तबीयत बिगड़ गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। अर्जुन बिजलानी टीवी सीरियल्स के साथ साथ कई शोज में होस्टिंग भी करते हैं। एक्टर ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है।

अस्पताल में भर्ती हुए अर्जुन बिजलानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन बिजलानी को अपेंडिसाइटिस की वजह से पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक आज 9 मार्च 2024 को अर्जुन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना है। दर्द के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

arjun bijlani

अर्जुन बिजलानी की बिगड़ी तबीयत
आपको बता दें कि अपना हेल्थ अपडेट देते हुए अर्जुन बिजलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनका चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन उनके हाथ में लगी ड्रिप नजर आ रही है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है- जो होता है अच्छे के लिए होता है।

अर्जुन बिजलानी का वीडियो हुआ वायरल
अर्जुन बिजलानी ने गत 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि के मौके पर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह भगवान शिव की पूजा करते नजर आए थे। वीडियो के साथ एक्टर ने अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- महाशिवरात्रि की ढे़र सारी शुभकामनाएं... मुझे भी अपना आशीर्वाद दें।

इस सीरियल में नजर आए अर्जुन बिजलानी
आपको बता दें कि अर्जुन बिजलानी इस समय टीवी सीरियल 'प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति' में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में वह निक्की शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। इससे पहले अर्जुन बिजलानी, 'लेफ्ट-राइट', 'मिले जब हम तुम', 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'नागिन', कवच, परदेस में है मेरा दिल, इश्क में मरजावां जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+