'अब घंटों पेट अंदर करने की जरूरत नहीं...' क्या आपने देखा अर्चना पूरन सिंह का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन?
हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने फैंस के साथ अपने नए लुक को साझा किया है। अर्चना ने लुक शेयर करते हुए बताया कि वे इस आउटफिट में काफी कंफर्टेबल हैं और उन्हें अब घंटों अपने पेट को अंदर करके नहीं रखना पड़ेगा।
मुंबई, 13 सितंबर: अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट नजर आती हैं। शो में अर्चना का भी जमकर मजाक उड़ाया जाता है। अपनी जोरदार हंसी से अर्चना शो में समा बांध देती हैं। अब हाल ही में अर्चना ने फैंस के साथ अपने नए लुक को साझा किया है। अर्चना ने लुक शेयर करते हुए बताया कि वे इस आउटफिट में काफी कंफर्टेबल हैं और उन्हें अब घंटों अपने पेट को अंदर करके नहीं रखना पड़ेगा। अर्चना ने अपने नए लुक पर उम्र को लेकर किए कमेंट्स पर भी बात की है। फैंस को अर्चना पूरन सिंह का ये न्यू लुक बेहद पसंद आ रहा है।

समा बांध देती हैं अर्चना
अपनी ठहाकेदार हंसी से कपिल शर्मा शो में समा बांधने वाली अर्चना पूरन सिंह की पॉपुलैरिटी भी कुछ कम नहीं है। लेकिन कई दफा अर्चना को अपने लुक्स और एज को लेकर भी जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

अर्चना का गजब ट्रांसफॉर्मेशन
अब हाल में अर्चना ने अपना बदला-बदला लुक फैंस के साथ शेयर किया है। अर्चना का ये अंदाज देखकर लोग काफी हैरान हैं। एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर भी की हैं। इन तस्वीरों में अर्चना ने ग्रीन कलर का पैंटसूट पहना हुआ है। इसके साथ ही हाई हील्स कैरी की हुई है।

स्टाइलिश बनी अर्चना पूरन सिंह
कैमरे को पोज देते हुए अर्चना हर तस्वीर में स्माइल दे रही हैं। अर्चना ने बताया कि वे ऐसी शर्टलेस जैकेट पहनने के लिए बेताब थीं। लेकिन हर बार उन्हें डीप नेकलाइन वाली जैकेट ही मिलती थीं।
तस्वीर को दिया ये कैप्शन
पोस्ट को कैप्शन देते हुए अर्चना ने कहा कि हम शो में कुछ नई चीजें करने की कोशिश कर रहे हैं। और ये मेरा नया लुक है। अर्चना ने इसे लुक नंबर 2 कहा है। मैं इस नए स्टाइल में काफी कंफर्टेबल हूं। अर्चना ने फनी बात लिखी कि अब मुझे घंटों तक पेट अंदर करने की जरूरत नहीं है। वास्तव में.. हमें खुद के साथ दयालु होना चाहिए।
'बिना किसी दबाव के...'
अर्चना ने कहा कि मुझे खुद को पीछे रखना पड़ रहा है कि मुझे कैसा दिखना चाहिए। ये मुझे एजिंग कमेंट्स से फ्री रखता है। जैसा कि रेट बटलर ने कहा कि सच कहूं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे बिना किसी दबाव और तनाव के तैयार होने में बहुत मजा आ रहा है। इसलिए मुझे उन सभी डिजाइनर्स को धन्यवाद कहना है, जो मुझे इतना आरामदायक स्टाइल दे रहे हैं।
अर्चना ने बताया मजेदार
अर्चना ने अपनी स्टाइलिस्ट कविता लखानी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर आप भी फैशन के साथ कंफर्ट की तलाश में हैं, तो इस सीजन में मेरे आउटफिट्स पर नजर डालें। आप सभी खूबसूरत लोगों को प्यार, जो मुझे फॉलो करने के लिए क्रेजी हैं। ये हरे रंग का सूट मजेदार है। ये बेहद कंफर्टेबल है।












Click it and Unblock the Notifications