ये कैसी हालत में नजर आईं अर्चना पूरन सिंह, सबको हंसाते हुए आखिर क्यों हो गईं सीरियस?
Archana Puran Singh Film: एक लंबे समय से अर्चना पूरन सिंह को अभिनय करते हुए किसी ने नहीं देखा और उन्हें एक हरियाणवी महिला के रूप में पूरी तरह से उनकी लोकप्रिय छवि के खिलाफ पेश किया गया है।

Archana Puran Singh Film: डॉक्यूमेंट्री और फीचर फिल्म निर्माता महेश नायर की शार्ट फिल्म 'हम दोनों' में अर्चना पूरन सिंह और कुमुद मिश्रा ने जबरदस्त अभिनय किया है। लाफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह इस शॉर्ट फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आई हैं। 12 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म की कहानी लोगों को बहुत ही गंभीर मुद्दे से रूबरू करवाती है और फिलहाल ये एप्पल टीवी पर स्ट्रीम हो रही है। इस शॉर्ट फिल्म की सफलता और लोगों से मिले रिएक्शन्स को देखते हुए डायरेक्टर महेश नायर अब इसे एक फीचर फिल्म में तब्दील करने की योजना बना रहे हैं। इस शॉर्ट फिल्म के डायरेक्टर नायर के पास इस विषय को चुनने का निजी कारण है। उन्होंने बताया- जैसे-जैसे मेरे माता-पिता बूढ़े होते गए, मुझे एहसास हुआ कि मेडिकल समस्याओं से लेकर एक-दूसरे का साथ निभा पाने तक का विचार उनके दिमाग में घूमता रहता था।
अर्चना पूरन सिंह के देहाती लुक ने सहको किया हैरान
नायर ने आगे कहा- आजकल अधिकतर लोग न्यूक्लीयर परिवारों में रहते हैं और अपने माता-पिता से बहुत दूर हो गए हैं। ऐसे में बूढ़े कपल्स अकेलेपन से कैसे निपटते हैं ये एक सोचने वाली बात है। बूढ़े लोग एक दूसरे के लिए क्या कर सकता है ये भी एक बड़ी बात है। इस विचार के साथ-साथ अमुझे पता चलाकि कैसे हरियाणा और उसके पड़ोसी राज्यों में 200 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। बस यही सब सोचते हुए मुझे अपनी फिल्म के लिए विषय मिल गया। इस शॉर्ट फिल्म के डायरेक्टर नायर ने कहा- मैंने इन दोनों मुद्दों को चुना और इस तरह इस कहानी का जन्म हुआ। साथ ही मैं देव आनंद की पुरानी 'हम दोनों' फिल्म के गानों का काफी बड़ा फैन हूं तो मुझे फिल्म का टाइटल भी यही पसंद आया। अपनी शॉर्ट फिल्म के लिए नायर दो बातें चाहते थे। एक तो कहानी मनोरंजक होनी चाहिए और उसमें एक ट्विस्ट होना चाहिए और दूसरी कि अभिनेताओं को कहानी उत्कृष्ट और लोगों को हैरान कर देने वाली भी लगनी चाहिए। आपको बता दें कि शॉर्ट फिल्म हम दोनों की पूरी कहानी 50 साल की उम्र की महिला सरोज के नजरिए से सुनाई गई है, जो हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं।
सीरियस रोल में नजर आईं अर्चना पूरन सिंह
फिल्म के डायरेक्टर नायर ने कहा- मैंने सोचा कि अर्चना पूरन सिंह को ही कास्ट किया जाए क्योंकि कपिल शर्मा शो में उनकी हंसी के लिए हर कोई उन्हें जानता है। एक लंबे समय से उनके अभिनय को किसी न नहीं देखा और क्यों न उन्हें एक हरियाणवी महिला के रूप में पूरी तरह से उनकी लोकप्रिय छवि के खिलाफ डाला जाए ताकि लोग हैरान हो जाएं। उन्होंने आगे कहा- मैंने अर्चना पूरन सिंह से कहा कि मेरे पास उनके लिए एक रोल है जहां वह हंसी या मजाक नहीं करेंगी। जहां न मेकअप होगा, न हेयरस्टाइल। जहां वह देहाती कपड़े पहनेंगी। इसके बाद वह कहानी सुनने को बेताब नजर आई थीं। उन्हें ये रोल बेहद पसंद आया था और वह इसे तुरंत करने के लिए तैयार हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications