क्या मां बनने वाली हैं अरबाज खान की पत्नी शूरा खान? पैपराजी को नहीं दिया पोज, तो फैंस ने लगाई अटकलें
Arbaaz Khan Wife Sshura Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में 31 मार्च को ईद धूमधाम से मनाई गई। इस खास मौके पर भाईजान सलमान खान ने भी ईद पार्टी रखी थी। जिसमें तमाम बड़े सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस बीच अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने फैंस का ध्यान खींचा।
अरबाज खान और शूरा खान की शादी साल 2023 में हुई थी। इसके बाद आए दिन उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आती रहती हैं। इस बीच अब एक नया वीडियो समाने आया जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शूरा जल्द ही मां बनने वाली हैं।

सलमान खान की ईद पार्टी में जब अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ पहुंचे तो पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए कहा लेकिन कपल ने साफ इंकार कर दिया। अरबाज ने पैप्स को रोका और वह आगे बढ़ गए। हैरानी की बात ये है कि शूरा ने सूट के साथ जूते कैरी किए हुए थे जो कि लोगों को काफी अजीब लगे।
ये भी पढ़ें: इवेंट में Malaika Arora का नाम सुनते ही अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखते रह गए भूमि और रकुल प्रीत सिंह
वीडियो में देखा जा सकता है कि शूरा खान अरबाज का हाथ पकड़कर अंदर चली गई। जबकि, कुछ देर बाद अरबाज अकेले आते हैं और पैप्स के सामने पोज देते हैं। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस शूरा की प्रेग्नेंसी की अटकलें लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, लगता है नन्हा मेहमान आने वाला है। एक ने लिखा, शूरा प्रेग्नेंट हैं क्या? अन्य यूजर ने लिखा, 'ये पेट पर हाथ रखकर क्यों चल रही है?'
आपको बता दें कि, शूरा खान से पहले अरबाज खान की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। साल 1998 में कपल ने एक दूसरे का हाथ थामा था। शादी के 4 साल बाद बेटे अरहान खान का जन्म हुआ। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। साल 2017 में अऱबाज खान और मलाइका का तलाक हो गया था। हालांकि दोनों ने कभी तलाक पर खुलकर बात नहीं की। फिलहाल मलाइका और अरबाज मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Malaika-Arbaaz के तलाक पर सालों बाद सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कुछ भी गलत हुआ है तो...'












Click it and Unblock the Notifications