अरबाज खान से हाइट-एज में कितनी छोटी हैं शूरा खान? फैन को दिया जवाब, लिखा- 'अरबाज और मेरी हाइट...'

Arbaaz Shura Age Gap: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से हुए तलाक के बाद साल 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से सीक्रेट वेडिंग कर फैंस को बड़ा झटका दिया था। हालांकि शादी के बाद भी दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं।

अरबाज खान और उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान अक्सर हाइट और उम्र के फासले की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। इन सबके बीच शूरा खान ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी और ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। अब उनका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Arbaaz Khan

दरअसल, शूरा खान ने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। जिसमें फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे। वहीं एक यूजर ने पूछा कि, 'आपकी और अरबाज की हाइट और उम्र में कितना फर्क है?' इसका जवाब देते हुए शूरा ने लिखा, 'अरबाज 5.10 हैं और मैं 5.1 हूं और उम्र तो सिर्फ एक नंबर है।'

वहीं दूसरे यूजर पूछा कि आपको अरबाज खान के साथ पहली डेट याद है, कैसी था वो दिन? इसके जवाब में उन्होंने लिखा, 'वो दिन उनके लिए बहुत स्पेशल था। आज वह शादी कर चुके हैं. इससे बेहतर तो क्या ही हो सकता है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर अरबाज और शूरा के उम्र के फासले की बात करें तो एक्टर 56 साल के हैं, तो वहीं शूरा उनसे 23 साल छोटी हैं। यानी की उनकी उम्र 33 साल है।

बता दें कि, अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। जिससे उनका एक बेटा अरहान खान है। दोनों की 19 साल की शादी 2017 में टूट गई थी। इसके बाद मलाइका की लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों फिलहाल रिलेशनशिप में हैं। वहीं अरबाज खान भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए और उन्होंने शूरा खान के साथ अपना फिर से घर बसा लिया। पिछले साल 24 दिसंबर को ही दोनों का निकाह हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+