Malaika-Arbaaz: तलाक के बाद अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का सुधरने लगा रिश्ता! एक्टर बोले- 'दोनों एक दूसरे को...
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक के बाद अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन आज भी दोनों एक दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं।
Arbaaz Khan Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने एक दूसरे को तलाक दे कर फैंस को बड़ा झटका दिया था। हालांकि शादी टूटने के बाद अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और दोनों काफी खुश भी हैं। लेकिन आज भी दोनों एक दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। अरबाज खान ने अब खुद मलाइका संग अपने बॉन्ड पर चुप्पी तोड़ी है।

अरबाज खान ने मलाइका संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल, अरबाज खान इन दिनों वेब सीरीज 'तनाव' को लेकर प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में अरबाज ने अपनी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ तलाक के बाद उनके रिश्ते को लेकर बात कही। अरबाज खान ने कहा कि, तलाक के बाद उनके और मलाइका के बीच काफी कुछ बदला है साथ ही वह दोनों एक दूसरे की पसंद को एप्रिशिएट करते हैं।

बताया तलाक के बाद कैसा है बॉन्ड
अरबाज खान ने कहा कि, 'बीते कुछ वर्षों में दोनों काफी मैच्योर हुए है और इसी वजह से उनका बॉन्ड भी पहले से बेहतर हुआ है। हम दोनों जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं और एक-दूसरे को पहले से ज्यादा समझने लगे हैं। जिंदगी में हमने बहुत कुछ स्वीकार किया है। मेरे बारे में कई ऐसी चीजें हैं जो मलाइका ने एक्सेप्ट की हैं और उनके बारे में मैंने की हैं।' अरबाज खान ने वहीं अपने बेटे अरहान खान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं हमारी अच्छी बॉन्डिंग की वजह हमारा बेटा अरहान है।

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज को बताया था अच्छा इंसान
इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि, तलाक के बाद मेरे और अरबाज के बीच और भी ज्यादा अच्छी बॉन्डिंग है। हम दोनों पहले से काफी समझदार हो गए हैं। हम दोनों अब ज्यादा खुश और शांत है। साथ ही एक्ट्रेस ने अरबाज खान की तारीफ कर उन्हें अच्छा इंसान बताया था।

साल 2017 में हुआ था तलाक
आपको बता दें कि अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा संग शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और इस्लाम धर्म से हुई थी। लेकिन इतने लंबे रिश्ते के बाद साल 2017 में दोनों एक दूसरे को तलाक देकर अलग होने का फैसला लिया। कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है। बेटे का जन्म 9 नवंबर साल 2002 को हुआ।

जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं मलाइका-अरबाज
तलाक के बाद दोनों धीरे-धीरे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। जहां एक तरफ मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाने का मौका नहीं छोड़ते। वहीं, अरबाज खान को भी मलाइका के बाद अपना लेडी लव मिल गया है और वह जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications