Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने मलाइका अरोड़ा को लेकर कही ऐसी बात, बोलीं- 'मुझे वो बिल्कुल पसंद...'

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के मलाइका अरोड़ा संग कैसा रिश्ता है इसको लेकर जॉर्जिया ने बड़ा खुलासा किया।

Georgia Andriani Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी इन दिनों सलमान खान के भाई अरबाज खान को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कपल से अक्सर मीडिया शादी को लेकर सवाल करती है हालांकि इसको लेकर अरबाज और जॉर्जिया ने कोई बयान नहीं दिया। इस बीच हाल ही में जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

मलाइका अरोड़ा संग कैसे है जॉर्जिया का रिश्ता?

मलाइका अरोड़ा संग कैसे है जॉर्जिया का रिश्ता?

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब जॉर्जिया से उनके मलाइका संग बॉन्ड को लेकर बात की तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे मलाइका के बारे में पूछा गया कि, 'मलाइका मुझे बेहद पसंद हैं और मैं उनके करियर के सफर की काफी प्रशंसा करती हूं'।

जॉर्जिया ने मलाइका की तारीफ कर कही ये बात

जॉर्जिया ने मलाइका की तारीफ कर कही ये बात

जॉर्जिया ने आगे कहा कि, 'मलाइका ने भी अपने करियर की शुरुआत लगभग जीरो से ही की थी। वो मॉडल थीं, फिर धीरे-धीरे उस मुकाम पर पहुंचीं, जहां वो आज हैं। इसके लिए मैं उन्हें सलाम करती हूं। मेरे लिए वो सही में ऐसी शख्स हैं, जिनकी मैं दिल से प्रशंसा करती हूं'। इसके अलावा जॉर्जिया ने अरबाज और उनके परिवार संग रिश्ते पर भी बात की।

एक्ट्रेस ने बताया कैसा है अरबाज संग रिश्ता

एक्ट्रेस ने बताया कैसा है अरबाज संग रिश्ता

जॉर्जिया ने अरबाज खान और उनके परिवार वालों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, 'वह सभी अच्छे इंसान हैं। सभी लोगों का खुलकर और प्यार से स्वागत करते हैं। मैं बस यही कहना चाहूंगी कि यह एक अद्भुत अनुभव रहा है।' इससे पहले अरबाज खान ने भी जॉर्जिया और अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी।

अरबाज खान ने किया था रिश्ते को लेकर ये खुलासा

अरबाज खान ने किया था रिश्ते को लेकर ये खुलासा

अरबाज खान ने जॉर्जिया और अपने रिश्ते में उम्र के फासले को लेकर कहा था कि, 'हम दोनों के बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है, लेकिन हम दोनों में से किसी ने भी इसे महसूस नहीं किया है। मैं कभी-कभी उनसे पूछता हूं कि क्या ये सच है? जब आप एक रिश्ते में आते हैं तो आप बहुत आगे का सोचकर नहीं चल सकते। ऐसे कई सवाल होते हैं, जिनका जवाब जरूरी होता है'।

मलाइका और अरबाज का तलाक

मलाइका और अरबाज का तलाक

आपको बता दें कि, साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो गया था। अलग होने के बाद दोनों अपनी लाइफ में मुव ऑन हो चुके हैं। जहां एक तरफ अरबाज खान जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। तो वहीं मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैँ। तलाक होने के बाद भी अरबाज और मलाइका के बीच अच्छा बॉन्ड है। आज भी दोनों एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+