58 साल की उम्र में पिता बने अरबाज खान, ताऊ सलमान खान करेंगे लाडो रानी का स्वागत

एक्टर, प्रोड्यूसर और सलमान खान के भाई अरबाज खान 58 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान ने बेटी को जन्म दिया है। खबर के मुताबिक, शूरा को खार मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरबाज और शूरा ने एक खूबसूरत बेटी का स्वागत किया है। अस्पताल में भर्ती होने से कुछ दिन पहले, इस जोड़े ने एक बेबी शॉवर का आयोजन किया था। जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे। इस मौके पर पूरा खान परिवार मौजूद था, जिसमें सलमा खान, मलाइका अरोड़ा, अरहान खान, सोहेल खान, अर्पिता खान और सलमान खान शामिल थे।

Arbaaz Khan became father

कथित तौर पर, अरबाज और शूरा की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। जहां शूरा एक मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। अरबाज इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। यहीं दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दिसंबर 2023 में एक निजी समारोह में शादी की। इस शादी में उनके करीबी लोग शामिल हुए थे। दंपति ने जून 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

यह अरबाज खान का दूसरा बच्चा है। जबकि शूरा का यह पहला बच्चा है। जिससे यह पल और भी खास हो गया है। अरबाज का एक बेटा अरहान खान भी है, जो उनकी पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुआ था। उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ ला दी है।

खान परिवार ने इस निजी समय में गोपनीयता बनाए रखने का अनुरोध किया है। नवजात के बारे में आधिकारिक घोषणा तब होने की उम्मीद है जब अरबाज और शूरा इस खबर को साझा करने के लिए तैयार होंगे। फिलहाल, इस जोड़े ने अपने नवजात शिशु के बारे में व्यक्तिगत विवरण गुप्त रखा है। खैर रिपोर्ट्स की माने तो पूरा खान परिवार घर में नन्हीं परी के आने से बहुत खुश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+