एआर रहमान के बाद टीम मेंबर मोहिनी दे ने भी पति से लिया तलाक, क्या दोनों के बीच है कोई खास कनेक्शन? मचा बवाल

AR Rahman and Bassist Mohini Dey: ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान ने गत 19 नवंबर 2024 को ही तलाक की घोषणा की है। एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के लगभग 29 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। तलाक की इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

बेसिस्ट मोहिनी दे ने अपने पति को दिया तलाक
अब खबर आ रही है कि एआर रहमान के सिंगिंग ट्रूप की सदस्य बेसिस्ट मोहिनी दे ने अपने पति संगीतकार मार्क हार्टसच से अलग होने की घोषणा की है। इस कपल ने एक ज्वाइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये बात लोगों को बताई है।

mohini dey

मोहिनी दे और उनके पति का स्टेटमेंट
मोहिनी दे और उनके पति ने स्टेटमेंट में कहा है कि उन्होंने अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया है। आपको बता दें कि कपल की ये घोषणा एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो के अलग होने के फैसले के कुछ घंटों बाद आई है।

मोहिनी दे के तलाक की खबर ने मचाया हंगामा
इसी बीच सोशल मीडिया पर एआर रहमान और उनके ट्रूप की बेसिस्ट मोहिनी दे के एकसाथ तलाक लेने की खबरों ने हंगामा मचा दिया है। कई लोगों का तो ये भी मानना है कि कहीं एआर रहमान और उनके टीम की सदस्य मोहिनी के बीच कोई कनेक्शन तो नहीं है।

एआर रहमान और मोहिनी दे के तलाक के बीच कनेक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स एआर रहमान और मोहिनी दे के तलाक को आपसे में जोड़कर देख रहे हैं और दोनों के बीच कनेक्शन होने की बात कह रहे हैं। हालांकि इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही कोई पुख्ता सबूत इस बात की गवाही दे रहे हैं। हालांकि दोनों ने तलाक की घोषणा एक दिन के अंतराल में ही की है।

एआर रहमान और सायरा बानो की शादी
एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो की शादी साल 1995 में हुई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी। उनकी मां जो दुल्हन की तलाश कर रही थीं, ने पहले सायरा की छोटी बहन मेहर के बारे में सोचा था, लेकिन जब वह सायरा से मिलीं, तो उन्हें लगा कि वह उनके बेटे के लिए सही विकल्प हैं।

एआर रहमान ने तलाक पर दिया रिएक्शन
गत 19 नवंबर 2024 की रात को एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। एआर रहमान ने अपने पोस्ट में लिखा था- हमें उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनसीन एंड होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है।

'आपकी काइंडनेस और हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें'
एआर रहमन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था- फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। हमारे दोस्तों को आपकी काइंडनेस और हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने के लिए शुक्रिया। हम मुश्किल समय से गुजर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+