Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

AR Rahman को बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम, क्या मुसलमान होने के चलते हो रहा भेदभाव? सामने आया ऐसा सच

AR Rahman: दुनिया भर में भारतीय संगीत की पहचान बन चुके एआर रहमान के लिए बीता साल बेहद व्यस्त और निर्णायक रहा था। जहां साल 2025 में उन्होंने कई अहम प्रोजेक्ट्स पूरे किए, वहीं 2026 की शुरुआत उन्होंने अपने नए एल्बम 'गांधी वार्ता' (Gandhi Talks) के साथ शानदार अंदाज में की है।

फिल्म 'रामायण' का म्यूजिक दे रहे हैं एआर रहमान
इसी बीच एआर रहमान निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर फिर सुर्खियों में हैं, जिसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस फिल्म में एआर रहमान पहली बार हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार हंस जिमर के साथ काम करने जा रहे हैं।

AR Rahman

बॉलीवुड को लेकर एआर रहमान का दो-टूक बयान

एक हालिया इंटरव्यू में एआर रहमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जिन्होंने फिल्म जगत में हलचल मचा दी है। एआर रहमान ने स्वीकार किया है कि पिछले कुछ सालों में उन्हें बॉलीवुड से पहले जितना काम नहीं मिल रहा, जैसा उनके करियर के शुरुआती और मध्य दौर में मिलता था।

'पिछले 8 सालों में इंडस्ट्री का संतुलन बदला है'

-एआर रहमान ने इसके पीछे किसी व्यक्तिगत भेदभाव की बजाय इंडस्ट्री के भीतर हुए सत्ता परिवर्तन और माहौल में आए बदलाव को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा- ये बातें सीधे तौर पर मेरे सामने नहीं आईं लेकिन कानाफूसी के रूप में सुनने को मिलती रहती हैं। मैं कभी काम की तलाश में नहीं रहता।

-एआर रहमान ने आगे कहा- मैं चाहता हूं कि काम ईमानदारी से मेरे पास आए। मुझे लगता है कि काम ढूंढते फिरना मेरे लिए अपशगुन जैसा है। मुझे 90 के दौर में कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ। हो सकता है भगवान ने मुझे इन सब चीजों से दूर रखा हो।

एआर रहमान के लिए सामने आए ये सेलेब्स

फिलहाल एआर रहमान के बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम न मिलने की बात को लेकर म्यूजिक की दुनिया से जुड़े कई सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इनमें जावेद अख्तर, शान से लेकर शंकर महादेवन जैसी हस्तियां मौजूद हैं।

गीतकार जावेद अख्तर ने कही ऐसी बात

एआर रहमान के बयान पर गीतकार जावेद अख्तर ने कहा- ऑस्कर विनर कंपोजर एआर रहमान इतनी बड़ी हस्ती हैं कि छोटे प्रोड्यूसर उनके पास जाने में हिचकिचा सकते हैं।

सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन का बयान

-वहीं इस मामले में भारतीय सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन का कहना है- मैं समझता हूं कि आप क्या कह रहे हैं। मैं ये कहूंगा कि जो इंसान गाना बनाता है और जो इंसान ये तय करता है कि गाना रिलीज होना चाहिए या नहीं, वो दो अलग-अलग लोग होते हैं।

-शंकर महादेवन ने आगे कहा- अक्सर ये फैसले लेने वाले लोग म्यूजिक से जुड़े नहीं होते, जिससे गड़बड़ होती है। जो हमें लगता है कि बाहर आना चाहिए, वह नहीं आता क्योंकि कोई और आपके लिए फैसला करता है।

https://x.com/ians_india/status/2012359236395946457

सिंगर अनूप जलोटा ने एआर रहमान के लिए कही ऐसी बात

वहीं एआर रहमान के बयान पर सिंगर अनूप जलोटा ने कहा- ये बिल्कुल सच नहीं है। उन्होंने 25 साल का काम सिर्फ 5 साल में किया है और क्या कहा जा सकता है। उन्होंने बहुत काम किया है और कई बेहतरीन प्रोजेक्ट दिए हैं।

https://x.com/ians_india/status/2012347788390977639

सिंगर शान ने कहा- मुझे भी अब काम नहीं मिल रहा

-बॉलीवुड सिंगर शान ने कहा- जब काम न मिलने की बात आती है तो मैं आपके सामने ही खड़ा हूं। मैंने इतने सालों में बहुत गाने गाए हैं, फिर भी मुझे भी कभी-कभी काम नहीं मिलता लेकिन मैं इसे पर्सनली नहीं लेता क्योंकि ये एक पर्सनल मामला है, सबकी अपनी सोच और अपनी पसंद होती है।

-शान ने आगे कहा- अगर ऐसी कोई बात होती तो मुझे नहीं लगता कि म्यूजिक में कोई सांप्रदायिक या अल्पसंख्यक एंगल है। म्यूजिक इस तरह काम नहीं करता। अगर ऐसा होता तो पिछले 30 सालों के हमारे तीन सुपरस्टार, जिन्हें आप कह सकते हैं कि वह भी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसा नहीं है। अच्छा काम करो, अच्छा म्यूजिक बनाओ और इन बातों के बारे में ज्यादा मत सोचो।

'क्रिएटिव लोग बड़े फैसले ले रहे हैं'

-वहीं ऑस्कर विनर एआर रहमान ने मौजूदा फिल्म इंडस्ट्री सिस्टम पर भी खुलकर अपनी राय रखी। उनका कहना है कि आज कई बार क्रिएटिव लोगों की बजाय गैर-क्रिएटिव लोग बड़े फैसले ले रहे हैं।

-उन्होंने कहा- मुझे कई बार बाद में पता चलता है कि मुझे एक प्रोजेक्ट के लिए बुक किया गया था लेकिन फिर कंपनी ने अपने ही 5 म्यूजिक डायरेक्टर्स को वह काम दे दिया। हालांकि मैंने इसे हमेशा पॉजिटिव वे में लिया है।

क्या फिर बदलेगा एआर रहमान का बॉलीवुड सफर?

अब सभी की नजरें फिल्म 'रामायण' पर टिकी हैं, जहां एआर रहमान और हंस जिमर की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। ये प्रोजेक्ट न सिर्फ भारतीय सिनेमा बल्कि ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए भी बेहद खास माना जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+