Mohini Dey Divorce: एआर रहमान के बाद इस हसीना का हुआ तलाक, सिंगर से है खास कनेक्शन
Mohini Dey Divorce: मशहूर सिंगर एआर रहमान ने अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक का ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया। अब खबर आ रही है कि मोहिनी डे, जो ए.आर. रहमान के ट्रूप की सदस्य हैं। उन्होंने अपने पति, संगीतकार मार्क हार्टसुच से अलग होने का एलान किया।
इस जोड़े ने यह खबर एक साथ इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका यह निर्णय आपसी सहमति से लिया गया है। यह घोषणा ए.आर. रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो के अलग होने के कुछ ही घंटे बाद आई है।

मोहिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "भारी मन से, मैं और मार्क यह घोषणा करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। सबसे पहले, हमारे दोस्तों और परिवार के लिए यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह आपसी समझदारी से लिया गया निर्णय है। हम दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे, लेकिन हम दोनों ने यह महसूस किया कि हमें जीवन में अलग-अलग चीजों की आवश्यकता है, और आपसी सहमति से अलग होना सबसे अच्छा कदम था।"
मोहिनी ने अपने समर्थकों से निवेदन किया कि वे उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और किसी भी तरह की निंदा से बचें। बता दें कि, मोहिनी एक बास प्लेयर हैं, जो कोलकाता से हैं। उन्होंने ए.आर. रहमान के साथ 40 से ज्यादा शो किए हैं और अगस्त 2023 में अपना डेब्यू एलबम भी रिलीज किया था।
इससे पहले, 19 नवंबर को फेमस संगीतकार ए.आर. रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने अपने 29 साल की शादी के बाद अलग होने का एलान किया। सबसे पहले सिंगर की पत्नी ने ही तलाक की घोषणा की थी। बता दें कि, इस जोड़े ने 1995 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। सायरा ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उनके रिश्ते में काफी दिक्कतें चल रही थीं जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला किया।
ये भी पढ़ें: AR Rahman को घरवालों की पहली पसंद थी पत्नी की छोटी बहन, लेकिन सायरा बानो से हुआ निकाह, दिलचस्प है कहानी












Click it and Unblock the Notifications