AR Rahman Divorce Reason: एआर रहमान की टूट गई 29 साल की शादी, जानें तलाक की असली वजह, पत्नी ने दिया ऐसा बयान

AR Rahman Divorce: ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके म्यूजिशियन और सिंगर एआर रहमान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि शादी के 29 साल बाद एआर रहमान अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक ले रहे हैं। दोनों की शादी टूटने की खबर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

एआर रहमान की पत्नी सायरा का बड़ा फैसला
आपको बता दें कि बीती रात यानी गत 19 नवंबर 2024 को एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर तलाक के बारे में बताकर लोगों को हैरान कर दिया था। सायरा बानो ने बताया था कि वह अपनी 29 साल पुरानी शादी को खत्म कर रही हैं।

AR Rahman Divorce

एआर रहमान के फैंस को लगा झटका
इस खबर से एआर रहमान के सभी फैंस काफी चौंक गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि इतने साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद अचानक इस कपल ने अलग होने की घोषणा क्यों की। आखिर तलाक लेने की क्या वजह हो सकती है।

शादी के 29 साल बाद तलाक ले रहे हैं एआर रहमान
जानकारी के अनुसार शादी के 29 साल बाद एआर रहमान और सायरा बानो ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दोनों के बीच कुछ सालों से रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का ये फैसला किया है।

मानसिक तनाव के चलते लिय गया फैसला
सायरा बानो की वकील के मुताबिक, कई सालों तक शादी के बंधन में रहने के बाद मानसिक तनाव के चलते सायरा और एआर रहमान ने अपने रास्ते अलग करने का ये मुश्किल फैसला लिया है। वहीं एआर रहमान ने भी इस मामले पर रिएक्ट किया है।

सायरा बानो की वकील का बड़ा बयान
सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने अपनी क्लाइंट की ओर से बयान देते हुए कहा है- कई सालों की शादी के बाद, मिसेज सायरा ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का ये मुश्किल फैसला लिया है। ये फैसला उनके रिश्तों में बहुत ज्यादा तनाव आने की वजह से लिया गया है। बेहिसाब प्यार के बावजूद दोनों ने पाया कि इस तनाव ने उनके बीच एक बड़ा गैप क्रिएट किया है।

सायरा ने लोगों से की ऐसी अपील
वकीन ने आगे कहा- सायरा ने इस बात पर भी जोर दिया है कि उन्होंने ये फैसला अपने रिश्ते में मौजूद दर्द और पीड़ा के चलते लिया है। सायरा इस चुनौतीपूर्ण समय में पब्लिक से प्राइवेसी और समझ का अनुरोध करती हैं क्योंकि वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही हैं।

तलाक पर एआर रहमान का छलका दर्द
वहीं म्यूजिशियन एआर रहमान ने भी एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- में उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरे कर लेंगे लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनदेखा अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से ईश्वर का सिंहासन भी हिल सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। हमारे दोस्तों, इस नाजुक दौर से गुजरते समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।

एआर रहमान की मां ने सायरा के साथ तय की थी शादी
एक इंटरव्यू के दौरान एआर रहमान ने बताया था कि उनकी मां ने सायरा बानो के साथ उनकी शादी तय की थी। सिंगर की मां और बहन ने सायरा को पहली बार चेन्नई में सूफी संत मोती बाबा की दरगाह पर देखा था। एआर रहमान ने बताया था कि उनकी मां सायरा या उनके परिवार को नहीं जानती थीं लेकिन दरगाह से सिर्फ 5 घर दूर सायरा का घर था। सिंगर की मां उनके घर गईं और शादी की बात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+