सिर्फ गायकी ही नहीं, इन चीजों की भी शौकीन थीं Lata Mangeshkar
अपनी सुरीली आवाज से फैंस के दिलों में राज करने वाली लता मंगेशकर को गायकी के अलावा और भी कईं शौंक थे। जिसका खुलासा खुद सोनू निगम ने किया है।
मुंबई, 28 मई: लता मंगेशकर एक ऐसी शख्सियत थीं जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। उनके जैसी मधुर और सुरीली आवाज किसी भी सिंगर के पास नहीं है। लेकिन, गायन के अलावा आप में से कुछ ही लोगों को पता होगा कि, उन्हें फोटोग्राफी का भी शौंक था। जी हां इस बात का खुलासा खुद सोनू निगम ने किया है।

सोनू निगम ने किया खुलासा
सिंगर सोनू निगम ने बताया कि, एक बेहतरीन फोटोग्राफी करती थीं और जब वह यात्रा करती थीं तो अपना कैमरा साथ ले जाती थीं। उन्होंने कहा, "लताजी को फोटो क्लिक करना बहुत पसंद था। जब भी उनके पास समय होता, वह जंगल सफारी के लिए जाती थीं और बहुत सारी तस्वीरें क्लिक करती थीं। वास्तव में, उनके पास तस्वीरों का एक बड़ा कलेक्शन था और बहुत जल्द हम उनके फोटोग्राफिक कलेक्शन के पुस्तक विमोचन की उम्मीद करेंगे।"
तला मंगेशकर को देंगे श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि, बॉलीवुड के कईं दिग्गज कलाकारों ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए स्टार प्लस में नाम रह जाएगा' शो लेकर आ रहे हैं। इस शो में सोनू निगम, अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, नितिन मुकेश, नीति मोहन, अलका याज्ञनिक, साधना सरगम, उदित नारायण, शान, कुमार शानू, अमित कुमार, जतिन पंडित, जावेद अली, ऐश्वर्या मजूमदार, स्नेहा पंत, प्यारेलाल जी, पलक मुच्छल समेत कईं अन्य लोग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications