इंटिमेट सीन्स से फैंस के पसीने छुड़ाती हैं अन्वेषी, एक वक्त पर सिर्फ सलवार कमीज पहनने की थी इजाजत
एक छोटे शहर की लड़की अन्वेषी के लिए एक्टिंग में कदम रखना इतना भी आसान नहीं था। बोल्ड सीन्स करना तो बहुत दूर की बात थी। लेकिन एक्ट्रेस ने बिना कुछ सोचे बस अपने सपनों की उड़ान को पंख देने शुरू कर दिए।
मुंबई, 9 जुलाई: ओटीटी की फेमस वेब सीरीज 'गंदी बाद' फेम अन्वेषी जैन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सीरीज में बेहद बोल्ड सीन देने वाली अन्वेषी के लाखों लोग दीवाने हैं। इसमें अन्वेषी ने बोल्ड सीन्स से ना सिर्फ फैंस के पसीने छुड़ाए, बल्कि अपनी हॉट अदाओं से बवाल भी काटा। फिल्म में अन्वेषी ने इस तरीके का किरदार निभाया है कि फैंस शायद ही कभी भुला पाएं। आज अन्वेषी की गिनती अच्छी एक्ट्रेस में होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यहां तक पहुंचना अन्वेषी के लिए कितना मुश्किल था। तमाम पारिवारिक परेशानियों को झेलते हुए अन्वेषी ने ये सफर तय किया है। ऐसे ही नहीं आज अन्वेषी की गिनती इंडिया की टॉप इरॉटिका स्टार्स में होती है।

आसां नहीं रहा सफर
एक छोटे शहर की लड़की अन्वेषी के लिए एक्टिंग में कदम रखना इतना भी आसान नहीं था। बोल्ड सीन्स करना तो बहुत दूर की बात थी। लेकिन एक्ट्रेस ने बिना कुछ सोचे बस अपने सपनों की उड़ान को पंख देने शुरू कर दिए।

बस सलवार कमीज पहनने की थी इजाजत
वाइस इंडिया की खबर के मुताबिक, मुश्किल भरे दिनों को याद करते हुए अन्वेषी बताती हैं कि उनकी उम्र की और लड़कियों की तरह उनकी बॉडी नहीं थी। उनका शरीर काफी जल्दी ग्रो हुआ। जब वे 14 साल की हुईं तो पिता ने तमाम तरह की पाबंदियों से जकड़ दिया। अन्वेषी के पापा उन्हें सलवार कमीज के सिवा कुछ और नहीं पहनने देते थे।

एक्ट्रेस ने याद किए वो दिन
मुश्किल भरे दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस बताती हैं कि मेरे दोस्त जीन्स पहनते थे लेकिन मुझे अपने शरीर को ढकने के लिए दुपट्टा पहनना पड़ता था। ऐसे में उस उम्र में सिर्फ सलवार कमीज पहनना और अपनी पसंद का कुछ ना पहन पाना अपने आप में बेहद बुरे सपने जैसा था।

एक्टर बनने की ठानी
यही वो टाइम था, जब अन्वेषी ने एक्टर बनने की ठानी। उन्होंने सोचा कि अगर वो अपने मां-बाप का सिर गर्व से ऊंचा करेंगी तो वो उन्हें सिर्फ उनकी फिजिक को लेकर जज करना बंद कर देंगे। लेकिन एक छोटे शहर की लड़की के लिए ये किसी ऐसे सपने से कम नहीं था, जो पूरा ना किया जा सके।

आखिरकार काम आया स्ट्रगल
लंबे समय तक स्ट्रगल करने के बाद आखिरकार अन्वेषी को एक रोल मिल ही गया। अपने रोल को लेकर अन्वेषी काफी नर्वस थीं। सीन में उन्हें अपनी को-स्टार फ्लोरा सैनी को किस करना था। अन्वेषी बताती हैं कि मैं उस मोमेंट में जी रही थी। और मुझे लगता है कि इस सीन ने ही जादू कर डाला।

इस सीन ने दिलाई पहचान
अन्वेषी बताती हैं कि जनवरी 2019 में जब 'गंदी बात' सीरीज स्ट्रीम हुई, तो हमारा ये सीन वायरल हो गया। कुछ ही हफ्तों में सोशल मीडिया में मेरी फॉलोइंग तेजी से बढ़ने लगी। मेरी पॉपुलैरिटी ही थी, जिसने कहीं न कहीं मुझे मोटिवेट किया।

बोल्ड सीन ने मचाया बवाल
एक तरफ अन्वेषी इस वेब सीरीज से अपनी सक्सेस को एन्जॉय कर रही थीं, तो दूसरी तरफ सीरीज के बोल्ड सीन्स ने उनकी निजी जिंदगी में भूचाल ला दिया था। अन्वेषी ने बताया, उन्हें लगा कि घर पर उनके बोल्ड सीन्स के बारे में किसी को पता नहीं चलेगा, लेकिन जब उनके पापा ने ये सब देखा तो लंबे समय तक एक्ट्रेस से बात नहीं की। इतना ही नहीं, उनके पेरेंट्स ने ये तक कहा कि वे अपनी बेटी की वजह से शर्मिंदा हैं।

आखिरकार पेरेंट्स को मनाने में हुईं कामयाब
हालांकि, अन्वेषी ने अपने पेरेंट्स से कहा कि वे कुछ गलत नहीं कर रही हैं और यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। काफी मनाने और समझाने के बाद फाइनली अन्वेषी के पेरेंट्स मान गए और फिर एक्ट्रेस उन्हें विदेश भी लेकर गई।












Click it and Unblock the Notifications