Virat Kohli की टू-कॉपी हैं बेटे अकाय, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पहली तस्वीर, फैंस बोले-'ये राहा से ज्यादा...'
Anushka Sharma Virat Kohli Son: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन आए दिन किसी ना किसी वजह से वह सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में कपल अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने गए थे। इसके बाद वह एयरपोर्ट पर नजर आए। लेकिन सोशल मीडिया पर कपल के बेटे अकाय की वीडियो वायरल हो रही है।
साल 2024 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने बेटे का स्वागत किया। जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है।कपल ने अब तक सोशल मीडिया पर कोई फोटो पोस्ट नहीं की। ऐसे में फैंस उसकी पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब लगता है कि फैंस का ये इंतजार आखिरकार खत्म हो गया।

जी हां सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटे अकाय को गोद में लेते हुए नजर आई। वीडियो में अनुष्का अकाय को लेकर कार में बैठती हुई दिखीं, लेकिन उसके चेहरे ने सारी लाइमलाइट लूट ली। इस वीडियो में अकाय का चेहरा साफ नजर आ रहा है, जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।
गोल-मटोल और एकदम क्यूट से अकाय की ये फोटो लोग बार-बार देख रहे हैं। वीडियो देख ऐसा कहा जा सकता है कि अकाय पूरी तरह से अपने पिता विराट कोहली पर गए हैं। एकदम वैसी ही आंखें और क्यूट से गाल देखकर हर कोई दिल हार बैठा। फिलहाल ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने छुपकर अकाय की वीडियो लेने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें: Anushka Sharma Diet: कुछ ऐसा है अनुष्का शर्मा का डाइट चार्ट, जान लें क्या खाती हैं एक्ट्रेस
इस वीडियो के सामने आने के बाद किसी ने अकाय की तुलना करीना कपूर के बेटे जेह से की। तो किसी ने आलिया भट्ट की बेटी राहा से ज्यादा क्यूट अकाय को बताया। वैसे तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं। कपल ने अब तक अपनी बेटी की भी झलक नहीं दिखाई है। कपल ने पैपराजी से भी फोटो ना खींचने का अनुरोध किया था। लेकिन बावजूद इसके सोशल मीडिया पर कहीं ना कहीं वीडियो लीक हो जाती है।
बता दें कि, फिलहाल अनुष्का शर्मा बॉलीवुड से दूर अब अपने बच्चों को समय दे रही हैं। उन्होंने फिल्म जीरो के बाद ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। खैर एक्ट्रेस फिल्मों में कब वापसी करेंगी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: 'उधर कैमरा नहीं करने का', Anushka Sharma की वजह से ट्रोल हुए विराट कोहली, फैंस ने सुनाई खरी-खोटी












Click it and Unblock the Notifications