'उधर कैमरा नहीं करने का', Anushka Sharma की वजह से ट्रोल हुए विराट कोहली, फैंस ने सुनाई खरी-खोटी
Virat Kohli and Anushka Sharma viral video: मुंबई एयरपोर्ट से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है। कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ शनिवार रात एयरपोर्ट पर देखे गए। इस दौरान विराट कोहली ने अपने परिवार को कैमरे से बचाने की कोशिश की। वीडियो में कोहली वहां मौजूद पैपराज़ी से रिक्वेस्ट करते नजर आये।
कोहली ने पैपराज़ी से की अपील
कोहली ने पैपराज़ी से अपील करते हुए अपने परिवार की तस्वीरें या वीडियो न लेने का अनुरोध किया। कोहली की यह अपील दिखाने वाली एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विराट कोहली के इस हरकत से फैंस भड़क गए। कुछ फैंस ने विराट कोहली को निशाने पर लेते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाने का काम किया।

एयरपोर्ट का वीडियो आया सामने
विराट कोहली को एयरपोर्ट पर नीली डेनिम, सफ़ेद टी-शर्ट और लाल टोपी पहने हुए देखा गया। उनके पास काफ़ी सामान था। हालांकि कोहली ने इस दौरान काफी आराम से पैपराज़ी से बातचीत की, सेल्फी ली और तस्वीरों के लिए पोज़ दिया। लेकिन उन्होंने अनुरोध किया कि वे अपने कैमरे अनुष्का और उनके बच्चों से दूर रखें। यह अनुरोध उनके कई फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की।
फैंस का फूटा गुस्सा
कुछ लोगों ने उन पर नाटक करने का आरोप लगाया और अपने परिवार को छिपाने की ज़रूरत पर सवाल उठाया। फैंस ने यह सुझाव देते हुए कहा कि कोहली को ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी। एक यूजर ने लिखा कि कोहली को अपनी पत्नी को बच्चों के साथ लंदन में रहने देना चाहिए जबकि वह अकेले भारत में अपना समय बिताएं।
साल 2017 में हुई थी शादी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली के एक खूबसूरत स्थान, तुस्कानी के एक रिसॉर्ट में हुई थी। इस शादी की खास बात यह थी कि यह एक बहुत ही निजी और खास आयोजन था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications