Anushka Sharma Diet: कुछ ऐसा है अनुष्का शर्मा का डाइट चार्ट, जान लें क्या खाती हैं एक्ट्रेस
Anushka Sharma Diet: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनु्ष्का शर्मा कुछ समय पहले ही एक प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। ये अनुष्का शर्मा का दूसरा बच्चा है। इससे पहले अनुष्का शर्मा एक प्यारी सी बेटी वामिका को जन्म दे चुकी हैं।
फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं अनुष्का शर्मा
बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ फिलहाल अनुष्का शर्मा लंदन से अपने घर मुंबई वापिस आ गई हैं। हालांकि अनुष्का ने अभी भी एक्टिंग में वापसी नहीं की है। फिलहाल उन्होंने अपने काम से ब्रेक ले रखा है और डिलीवरी के बाद अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने खुद को किया है मेंटेन
अनुष्का शर्मा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी फेमस हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह खुद को फिट और हेल्दी भी रखना जानती हैं। दो बच्चों की मां होने के बाद भी अनुष्का शर्मा अपने आपको काफी मेंटेन रख रही हैं।
फिटनेस फ्रीक हैं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। विराट भी स्पोर्ट्स पर्सन होने के कारण खुद को एकदम फिट रखते हैं। ऐसे में विराट से शादी के बाद अनुष्का भी अपने हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी अटेनटिंव हो गई हैं। अनुष्का एक्सरसाइज के साथ ही अपनी हेल्दी डाइट का भी पूरा ध्यान रखती हैं।
अनुष्का को योग करना पसंद है
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि वह जिममें जाकर हैवी एक्सरसाइज करने की बजाय योग करना पसंद करती हैं। वह दिन में दो बार योग करती हैं और खुद को फिट रखती हैं। योग के लिए वह कई बार घर से दूर पहाड़ों पर जाना भी पसंद करती हैं।
पति विराट कोहली करते हैं मदद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी योग करना नहीं छोड़ा था। उस दौरान वह कई बार योग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करती थीं, जिसमें उनके पति विराट कोहली उनकी पूरी मदद करते नजर आते थे।
अनुष्का शर्मा की हेल्दी डाइट
एक्सरसाइज और योग के अलावा अनुष्का शर्मा अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखती हैं। अनुष्का के डाइट में पोषण से भरपूर चीजें शामिल होती हैं। वह अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर का पूरा इस्तेमाल करती हैं। वह पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा खाना खाती हैं।
लंच में ऐसा खाना खाती हैं अनुष्का
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह सुबह की शुरुआत फ्रूट्स, चिया सीड्स और जूस से करती हैं। इसके बाद वह पनीर और नारियल पानी के साथ टोस्ट खाती हैं। लंच में अनुष्का शर्मा दाल के साथ 2 रोटी, सब्जी और सलाद खाना पसंद करती हैं। वहीं डिनर में अनुष्का सोया मिल्क या फिर सूप पीना पसंद करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications