अनुष्‍का शर्मा ने अष्‍टमी पर बेटी संग शेयर की बहुत प्‍यारी फोटो, लिखी दिल जीत लेने वाली बात

मुंबई, 13 अक्‍टूबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अपनी नन्‍ही परी को दुनिया वालो से अभी तक छिपाकर रखे हुए है। अनुष्‍का और विराट के फैंस उनकी बेटी वामिका की एक झलक पाने को तरस रहे हैं। वहीं अब अनुष्‍का ने नवरात्रि की अष्‍टमी पर अपनी बिटिया की अपने साथ एक तस्‍वीर शेयर की है। इसके साथ अनुष्‍का शर्मा ने बहुत दिल को छू लेने वाली पोस्‍ट भी लिखी है।

Recommended Video

    Kapil Sharma Show: गरीब नहीं है 'chandu chaiwala', किसी महल से कम नहीं है घर | वनइंडिया हिंदी

    प्‍यारी फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं

    प्‍यारी फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं

    रब ने बना दी जोड़ी से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अनुष्‍का शर्मा मां बनने के बाद और भी खूबसूरत नजर आती हैं लेकिन अनुष्‍का ने जो बेटी के साथ फोटो शेयर की है उनकी बेटी गजब की खूबसूरत दिख रही है। दोनों की ये प्‍यारी फोटो को फैंस के जमकर कमेंट मिल रहे हैं। नुसरत जहां और यश दासगुप्‍ता ने तोड़ी चुप्‍पी, बताया बच्‍चे को दुनिया में लाने का फैसला क्‍यों किया?

    अनुष्‍का ने दुर्गाष्टिमी के खास मौके पर शेयर की फोटो

    अनुष्‍का ने दुर्गाष्टिमी के खास मौके पर शेयर की फोटो

    साल 2021 के जनवरी में अनुष्‍का और विराट के घर में जन्‍मी वामिका की फोटो एक्‍ट्रेस ने अनुष्‍का ने दुर्गाष्टिमी के खास मौके पर शेयर की है। हालांकि इस फोटो में भी अनुष्‍का की बेटी का चेहरा नहीं बल्कि प्‍यारे से ब्लैक कर्ली हेयर और गोरे-गोर चबी चीक्‍स नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्‍का अपनी बेटी के ठीक सामने खड़ी हैं और उसको देखकर ममत्‍व से भरी प्‍यार भरी स्‍माइल दे रही हैं। वामिका पिंक कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही है।
    3

    अनुष्‍का ने लिखी दिल छू लेने वाली ये पोस्‍ट

    अनुष्‍का ने लिखी दिल छू लेने वाली ये पोस्‍ट

    अनुष्‍का ने इस फोटो को कैप्शन में लिखा है कि मुझे हर दिन साहसी और अधिक साहसी बनाना। मेरी नन्ही वामिका ❤️ हैप्पी अष्टमी ❤️। सोशल मीडिया पर ये फोटो खूब पसंद की जा रही है। अनुष्‍का और विराट के फैंस बच्‍ची को ढेर सारा प्‍यार और आर्शीवाइ दे रहे हैं।

    अनुष्‍का ने मीडिया से बेटी को लेकर की है ये गुजारिश लेकिन

    बता दें बेटी के जन्‍म के तुरंत बाद अनुष्‍का और विराट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर कर गुजारिश की थी कि मीडिया उनकी बेटी को फॉलो ना करे, लेकिन इसके बावजूद वामिका को अनुष्‍का और विराट के साथ पब्लिक प्‍लेस पर देखते ही कैमरापर्सन फोटो लेने की फिराक में जुट जाते हैं लेकिन कोई भी वामिका के चेहरे की फोटो ले पाने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाया है। अनुष्‍का डिलीवरी के कुछ दिन बात ही अपने काम में जुट चुकी है। अनुष्‍का फिल्‍मों का प्रोडक्सन भी कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+