Anushka Sharma Pregnancy: क्या अनुष्का शर्मा हुईं प्रेग्नेंट? दूसरी बार पापा बनेंगे विराट कोहली, जानें सच्चाई

Anushka Sharma Second Pregnancy: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है। खबर है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही इस कपल के घर पर किलकारियां गूंजने वाली हैं। हालांकि विराट कोहली या फिर अनुष्का शर्मा की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही विराट कोहली और उनक पत्नी अनुष्का ये गूड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे। फिलहाल दोनों इस बात को पर्सनल रखना चाहते हैं औक काम पर फोकस करना चाहते हैं।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का दूसरा बच्चा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिन पहले ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पैपराजी ने मुंबई के एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया था। उस समय दोनों ने पैपराजी से फोटो लीक न करने की रिक्वेस्ट की थी। उन्होंने पैपराजी से कहा था कि वह लोग बहुत जल्द सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करेंगे। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से अपना पब्लिक अपीयरेंस नहीं दे रही हैं और अब अंदाजा लगाया जा रहा है दूसरी प्रेग्नेंसी ही इसकी असली वजह है।

पर्सनल बात को प्राइवेट रखना चाहते हैं विराट-अनुष्का
जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में उपस्थित होने के बावजूद अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी की पार्टी में भी शामिल नहीं हुए थे। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से ही प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। ऐसे में अनुष्का शर्मा ने कई बार पैपराजी को उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक करने पर जमकर खरी-खोटी सुनाई है और कई बार फोटोग्राफरों से रिक्वेस्ट की है कि वह उनकी बेटी की तस्वीर न लें।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहले से ही एक 2 साल की बेटी है, जिसका नाम वामिका है। कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है। एक इंटरव्यू में विराट ने बताया था कि उन्होंने और अनुष्का ने तय किया है कि वह तब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाएंगे जब तक उसे खुद इस चीज की समझ न हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+