अनुष्का शर्मा से कंगना रनौत तक, इन सितारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खास अंदाज में दी बधाई

पहली महिला आदिवासी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी अपने-अपने अंदाज में उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।

मुबंई, 22 जुलाई: देश की 15 वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बन गई हैं। वह अब तक की भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। 25 जुलाई को राष्ट्रपति दौपर्दी मुर्मू शपथ लेने के बाद अपना पद संभालेंगी। पहली महिला आदिवासी के राष्ट्रपति बनने पर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स सभी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।

Draupadi Murmu

इन सितारों ने दी बधाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू के बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर उनकी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'बधाई मैडम प्रेसिडेंट'। वहीं इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टा स्टोरी पर राष्ट्रपति की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'बधाई मैडम प्रेसिडेंट'। इसके अलावा अनुपम खेर ने ट्वीट पर अपने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से एक वाक्य मेरे मन में बार-बार गूंज रहा है। आज सोचा लिख ही दूं! मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक #DraupadiMurmu जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं जय हिंद'!

इस दिन शपथ लेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
इसके अलावा तमन्ना भाटिया, साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और मनोज मुंतशीर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी। बता दें कि, NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति गुरूवार 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया था। राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती कुल चार राउंड में हुई। अब वह राष्ट्रपति के पद के लिए 25 जुलाई को शपथ लेंगी। जिसके बाद वह भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+