Anushka Sharma का अयोध्या से है खास नाता, फिर क्यों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं पहुंची एक्ट्रेस?

Anushka Sharma connection to Ayodhya: अयोध्या में राम नगरी में 22 जनवरी को धूम मची रही। इस दौरान आम से लेकर खास लोग भी रामलला के दर्शन को पहुंचे। लोग यहां रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से भी नामी-गिनामी लोग अयोध्या पहुंचे। मगर फैंस को यहां अनुष्का शर्मा नहीं नजर आईं। अयोध्या से खास नाता होते हुए भी अनुष्का रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने नहीं पहुंची थीं।

अयोध्या नहीं पहुंची अनुष्का शर्मा?
22 जनवरी का दिन देशवासियों के लिए बेहद खास रहा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन देशभर में दिवाली जैसा माहौल बना हुआ था। इस बीच सेलेब्स भी इस खास पल के गवाह बनने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। मगर खबरें थीं कि अनुष्का शर्मा इस दौरान नहीं पहुंची। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि अनुष्का शर्मा का अयोध्या से क्या खास कनेक्शन है...

Anushka Sharma

क्या कपल को मिला था न्योता?
बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता मिला था। मगर एक फोटो वायरल होने पर दावा किया गया कि अभिनेत्री वहां पर नहीं थी। कुछ लोगों का कहना है कि अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं यही कारण है कि वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाईं।

अनुष्का का अयोध्या कनेक्शन
अभनेत्री अनुष्का शर्मा का अयोध्या नगरी से बेहद खास नाता है। ये बात शायद बेहद कम ही लोग जानते होंगे। अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में हुआ था। साल 1988 के मई महीने में उनका जन्म मिलिट्री अस्पताल में हुआ था। अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में थे और तब वे भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट में कार्यरत थे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड से कई सेलेब शामिल हुए। इनमें रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ तक शामिल थे। आयुष्मान खुराना को भी अयोध्या में देखा गया। सबके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+