अनजान शख्स ने बनाया अनुष्का और विराट के कमरे का वीडियो, बुरी तरह बौखलाईं एक्ट्रेस, सेलेब्स ने की थू-थू
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कमरे का वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस बुरी तरह से भड़क उठी हैं। अन्य सेलेब्स ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Anushka Sharma: फिल्मी सितारों को देखने के लिए और उनके लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए फैंस बेताब रहते है। इसका ये मतलब नहीं कि उनकी अपनी कोई प्राइवेसी नहीं होती। लेकिन कई बार इन सितारों को फैंस के साथ बड़े ही अजीबोगरीब हालातों से डील करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ। जब किसी ने दोनों के होटल के रूम से चुपके से वीडियो बना दिया और इंटरनेट पर शेयर कर दिया। अब इस पूरे मामले पर अनुष्का शर्मा का गुस्सा फूट पड़ा है। बॉलीवुड के अन्य सिलेब्रिटीज ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

ऑस्ट्रेलिया में हैं विराट
विराट कोहली इस वक्त टी-20 वर्ल्ड कप के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऐसे में हाल ही में विराट और अनुष्का के कमरे का एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों का ही गुस्सा फूट पड़ा है।
एक्टर ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, होटल के ही किसी स्टाफ ने चुपके से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कमरे का वीडियो बना दिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। कपल के निजी कमरे का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ऐसे में विराट कोहली ने ये वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

बुरी तरह भड़कीं अनुष्का
विराट के ही वीडियो को रीपोस्ट करते हुए अब अनुष्का शर्मा बुरी तरह से भड़क उठी हैं। अनुष्का शर्मा ने कहा कि पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जहां फैंस ने कोई संवेदना नहीं दिखाई। लेकिन ये बहुत ही घटिया है। ये निजता का उल्लंघन है।

एक्ट्रेस ने बोली ये बात
अनुष्का ने आगे कहा कि जो भी कोई ये देखता है और सोचता है कि सिलेब्रिटी हो, डील तो करना पड़ेगा, तो ये पता होना चाहिए, कि आप भी इस प्रॉब्लम का हिस्सा हो। अनुष्का ने आगे कहा कि थोड़ा तो सेल्फ कंट्रोल होना चाहिए। सोचिये कि अगर ये आपके भी बेडरूम में हो रहा हो, तो दायरा कहां रह जाता है?

वीडियो में दिखा होटल स्टाफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल के स्टाफ भी यहां हैं। और वीडियो में किंग कोहली का होटल रूम लिखा देखा जा सकता है। अनुष्का से पहले इस वीडियो को शेयर करते हुए विराट कोहली ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। क्रिकेटर ने लिखा कि वे अपने चहेते क्रिकेटर से फैंस से मिलने की भावनाओं को समझते हैं।

क्या बोले विराट?
विराट आगे लिखते हैं कि लेकिन इस वाकये से उन्हें अपनी प्राइवेसी का खतरा महसूस हो रहा है। अगर अपने ही होटल के कमरे में प्राइवेसी नहीं मिलेगा, तो और कहां मिलेगी। क्रिकेटर ने दूसरों की प्राइवेसी का सम्मान करने की बात की है।

सेलेब्स ने किया 'थू थू'
वीडियो पर तमाम सितारे भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वरुण धवन ने लिखा कि ये हॉरिबल बिहेवियर है। वहीं अर्जुन कपूर ने इस एक्ट को अनैतिक बताया है। उर्वशी रौतेली ने भी इसे बेशर्म काम बताया है और लिखा कि ये ऐसा ही गर्ल्स के कमरे में भी करते होंगे। और भी कई सेलेब्स ने विराट के पोस्ट पर कमेंट किया है।












Click it and Unblock the Notifications