'ये पक्का प्रेग्नेंट हैं', अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी हुई कंफर्म! वीडियो में एक्ट्रेस का दिखा बेबी बंप

Anushka Sharma Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इस क्यूट कपल के बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। हालांकि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। लेकिन इसके बावजूद कपल अक्सर लाइमलाइट में रहता है। अब खबर आ रही है कि अनुष्का और विराट के घर एक बार फिर किलकारी गुंजने वाली है।

लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि अनुष्का शर्मा दोबारा मां बनने वाली हैं। हालांकि वह अक्सर इसका खंडन करती हैं। लेकिन इस बीच कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें अनुष्का अपने पति विराट के साथ ढीली ड्रेस पहनकर बेबी बंप छिपाती हुई नजर आईं। इसके बाद से एक बार फिर एक्ट्रेस के दोबारा मां बनने की चर्चा तेज हो गई।

Anushka Sharma

दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बेंगलुरु में स्पॉट किया गया। दोनों को एक होटल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अनुष्का अपने पति विराट का हाथ थामे हुए बेबी बंप को छिपाती हुई नजर आईं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ था। जिसे देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वहीं आउटफिट की बात करें तो, अनुष्का ने ब्लैक कलर की शॉर्ट लूज ड्रेस कैरी की थी।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। लोगों ने खुद ही कंफर्म कर लिया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'पक्की खबर है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, अब तो पक्का अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। वहीं कुछ फैंस ने कपल को बधाई भी दी। यहां देखें कपल का पूरा वीडियो-

बता दें कि, अनुष्का शर्मा को कई बार बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया। यहां तक कि जब एक्ट्रेस भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आईं तब भी उन्होंने ढीली ड्रेस कैरी की हुई थी। जिससे ये चर्चा शुरू हुई कि अनुष्का शर्मा एक बार फिर मां बनने वाली हैं। हालांकि इस पर एक्ट्रेस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+